Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्ष की बैठक को पीएम मोदी ने बताया कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन कहा- कुछ दल जहर बेचते हैं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    विपक्ष की बैठक को पीएम मोदी ने बताया कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन कहा- कुछ दल जहर बेचते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विपक्ष की बैठक को पीएम मोदी ने बताया कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन कहा- कुछ दल जहर बेचते हैं
    नई दिल्ली. पोर्ट ब्लेयर स्थित वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने बेंगलुरु में हो रहे विपक्ष की बैठक पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में कुछ दल जातिवाद का जहर बेचते हैं, आज ये लोग बेंगलुरु में जुटे हुए हैं.

     

     

     

    इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक पर निशाना साधते हुआ कहा कि परिवारवाद के कट्टर समर्थक एकत्रित हो रहे हैं. यह कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन हो रहा है. ये लोग परिवार के लिए भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं. कुछ लोगों ने अपनी दुकान खोली, चुनाव के लिए दुकान खोली है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे से पहले की सरकार के 9 साल में अंडमान निकोबार को करीब 23,000 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया गया था. जबकि हमारी सरकार के दौरान अंडमान निकोबार के विकास के लिए 9 वर्षों में करीब 48 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछली सरकार में अंडमान निकोबार में करीब 28 हजार घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ा गया था. हमारी सरकार में यहां के करीब 50 हजार घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाया गया है. लंबे समय तक भारत में विकास का दायरा कुछ बड़े शहरों और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा. कुछ दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण विकास का लाभ देश के दूर-दराज वाले इलाकों तक पहुंचा ही नहीं.’

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि इन सबने कई चेहरे लगा रखे हैं. मुझे एक गीत याद आ रहा है- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग… अब देखिए इन्होंने कितने चेहरे लगा रखे हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग खुद को कैमरे के सामने एक दिखाते हैं. लेकिन लोग जानते हैं कि पूरे फ्रेम में भ्रष्टाचारी हैं. इनके यहां जमानत पर बाहर रह रहे लोगों को सम्मान से देखा जाता है. जिसका पूरा परिवार ही जमानत पर है तो उसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है.

    लाल किले से बहुत पहले अंडमान में तिरंगा फहराया गया था लेकिन गुलामी की निशानियां अब तक मौजूद थीं, हमने द्वीपों का नाम बदलकर गुलामी की उन निशानियों को मिटाया. पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “लोकतंत्र में, यह लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए है. लेकिन वंशवादी राजनीतिक दलों के लिए, यह परिवार का है, परिवार द्वारा और परिवार के लिए है. परिवार पहले, राष्ट्र कुछ भी नहीं. यह उनका है आदर्श वाक्य. नफरत, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति है. देश वंशवादी राजनीति की आग का शिकार है. उनके लिए, केवल उनके परिवार का विकास मायने रखता है, देश के गरीबों का नहीं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा : CM योगी
    Next Article विपक्ष के नए गठबंधन का नाम होगा INDIA, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.