Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मन की बात में झारखंड का किया गुणगान, पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मन की बात में झारखंड का किया गुणगान, पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला : दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 53 वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने आभार जताया है। उन्होंने जारी प्रेस-विज्ञप्ति में बताया कि दशकों बाद भारत में कोई ऐसा प्रधानमंत्री आसीन हुआ है जिन्होंने अपने अनेकों विकासुनमोखि नीति एवं दूरदर्शी सोच झारखंड को समर्पित किया है। उनकी निगाहें झारखंड एवं विशेषकर पूर्वी सिंहभूम के प्रत्येक मुद्दों पर समान रूप से केंद्रित रहती है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान झारखंड के महानायक अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा जी की शौर्य गाथा का गुणगान करना, उद्योग जगत के जनक जमशेद जी टाटा, गुमला निवासी शहीद विजय सरेंग एवं लेडी टार्जन जमना टुडू का जिक्र करना प्रत्येक झारखंडवासी के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। झारखंड ने वीर अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा एवं देश में उधोग जगत को नई दिशा देने वाले प्रणेता जमशेद जी टाटा जैसे विशाल शख्शियत दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा द्वारा सिर्फ अपने पारंपरिक तीर-कमान से ही बंदूकों और तोपों से लैस अंग्रेजी शासन को हिलाकर रख देना युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने जमशेदपुर एवं टाटा स्टील का जिक्र करते हुए कहा कि जमशेदजी टाटा सही मायने में एक दूरदृष्टा थे, जिन्होंने ना केवल भारत के भविष्य को देखा बल्कि उसकी मजबूत नींव भी रखी। आज टाटा स्टील जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों की स्थापना की जिसका लोहा आज भी विश्व मानता है। आगामी 3 मार्च को जमशेद जी टाटा का जन्मदिवस है , पूरा जमशेदपुर एवं झारखंड उनके जयंती को उत्सव के रूप में मनाता है। ये दोनों व्यक्तित्व पूरी तरह से दो अलग-अलग पारिवारिक पृष्ठभूमि से हैं जिन्होंने झारखण्ड की विरासत और इतिहास को समृद्ध किया. ‘मन की बात’ में ‘बिरसा मुंडा’ और ‘जमशेदजी टाटा’ को श्रद्धांजलि देने को प्रधानमंत्री ने झारखण्ड के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नमन् करने जैसा बताया। उन्होंने गुमला निवासी शहीद विजय सरेंग जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जब तिरंगे में लिपटे शहीद विजय शोरेन का शव झारखण्ड के गुमला पहुँचा तो मासूम बेटे ने यही कहा कि मैं भी फौज़ में जाऊँगा। इस मासूम का जज़्बा आज भारतवर्ष के बच्चे-बच्चे की भावना को व्यक्त करता है।
    पीएम द्वारा ‘Lady Tarzan’ के नाम से विख्यात जमुना टुडू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने टिम्बर माफिया और नक्सलियों से लोहा लेने का साहसिक काम किया, उन्होंने न केवल 50 हेक्टेयर जंगल को उजड़ने से बचाया बल्कि दस हज़ार महिलाओं को एकजुट कर पेड़ों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। ये जमुना जी के परिश्रम का ही प्रताप है कि आज गाँववाले हर बच्चे के जन्म पर 18 पेड़ और लड़की की शादी पर 10 पेड़ लगाते हैं ।

    श्री कुमार ने प्रधानमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी जी ने जमशेदपुर की कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा किया है। उन्होंने रविवार को मन की बात में सभी विषयों पर बेबाकी से राय रखी। आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद पुनः एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी एवं एनडीए की सरकार 400 से भी ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या बेरोजगार युवाओ की फौज ही राजनीति की ताकत है ?
    Next Article ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मुक़ाबला

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.