Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुको में याचिका दायर, नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें, 20 विपक्षी पार्टियों ने किया बहिष्कार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुको में याचिका दायर, नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें, 20 विपक्षी पार्टियों ने किया बहिष्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुको में याचिका दायर, नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें, 20 विपक्षी पार्टियों ने किया बहिष्कार
    नई दिल्ली. भारत के नए संसद भवन के उद्घाट को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस सहित 20 विपक्षी पार्टियों ने इसके बहिष्कार का ऐलान किया है. वहीं भाजपा सहित 17 पार्टियों ने सरकार के न्योते को स्वीकार कर लिया है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति से नई संसद का उद्घाटन कराने का निर्देश देने वाली याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं करके संविधान का उल्लंघन किया है.

     

     

     

    विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन कराने का निर्णय न केवल गंभीर अपमान है. बल्कि यह लोकतंत्र पर भी सीधा हमला है. विपक्षी दलों के संयुक्त बयान में कहा गया कि इस सरकार में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है. ऐसे में नए भवन का कोई मतलब नहीं है.नए संसद भवन भारतीय जनता पार्टी सहित 17 पार्टियों ने सरकार के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. वहीं कांग्रेस सहित 20 पार्टिया विरोध कर रही है. कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची में देश के सबसे बड़े न्यायिक परिसर का इनॉग्रेशन किया. यह एक व्यक्ति के अहंकार और आत्म-प्रचार की इच्छा है. जिसने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को 28 मई को नए संसद भवन का इनॉग्रेशन करने के संवैधानिक विशेषाधिकार से वंचित कर दिया है. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जहां तक नया संसद भवन बनाने की बात है तो यह नई बात नहीं है. यह 32 साल पहले कांग्रेस की ही सोच थी.

     

     

     

    अब कोई इसका बहिष्कार करता है या उद्घाटन समारोह में नहीं जाता है तो इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. नए भवन का निर्माण जरूरी था और यह अच्छा है कि अब यह बन गया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई संसद पर बयानबाजी करना गलत है. विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है. ये गैरजिम्मेदार रवैया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद आज सुबह दिल्ली लौट आए. पालम एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. यहां उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा क्या होती है, लोकतंत्र का सामर्थ्य क्या है, यह ऑस्ट्रेलिया में हुए भारतीय इवेंट को देखकर समझा जा सकता

    संसद में 75 वर्ष बाद राजदंड स्थापित होगा-
    प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल राजदंड स्थापित करेंगे. अंग्रेजों की तरफ से 14 अगस्त 1947 की रात इसे पं नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के रूप में सौंपा गया था. 1960 से पहले यह आनंद भवन और फिर 1978 से इलाहाबाद म्यूजियम में रखा था. अब 75 साल बाद राजदंड का संसद में प्रवेश होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बिरसा मुंडा स्टेडियम, खूंटी में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल
    Next Article अमूल दूध पर तमिलनाडू में छिड़ा विवाद, सीएम स्टालिन ने अमित शाह को लिखा पत्र

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.