Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजो पर्व के अवसर पर धातकीडीह गांव में पीरियड एंड साइंस कार्यशाला आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रोजो पर्व के अवसर पर धातकीडीह गांव में पीरियड एंड साइंस कार्यशाला आयोजित

    Aman KumarBy Aman KumarJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोजो पर्व के अवसर पर धातकीडीह गांव में पीरियड एंड साइंस कार्यशाला आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला / जमशेदपुर, 15 जून 2025 : ओडिशा और झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रोजो पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस समय धरती माता रजस्वला रूप में रहती है, तीन दिन तक चलने वाले त्यौहार के दौरान ग्रामीण तरह तरह के पकवान बनाते है, गांवों में झूले लगाए जाते है, वही कृषि कार्यों व कृषि यंत्रों को आराम दिया जाता है। रोजो पर्व के अवसर पर घाटशिला के धातकीडीह गांव में पीपल वृक्ष की छांव में गांव की किशोरियों और महिला स्वयंसेवकों के नेतृत्व में पीरियड एंड साइंस कार्यक्रम का सार्वजनिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रजस्वला महिलाओं और पीरियड से जुड़े सामाजिक मान्यताओं व किंवदंतियों पर खुली चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह तथ्य निकलकर सामने आया कि गांव में माहवारी के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ अब इससे जुड़ी भ्रांतियों में काफी कमी आई है। वही कई अन्य इलाकों में रूढ़िवादी विचार अभी भी हावी है। कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षा, माहवारी स्वच्छता, किशोरी महिला स्वास्थ्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज में आने वाले संभावित बदलावों व अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। गांव की लगभग सभी महिलाएं पिछले दो वर्ष से रीयूजेबल पैड का इस्तेमाल करती है। अब सभी महिलाओं को फिर से नया पैड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को प्रोजेक्ट बाला रियूजेबल पैड का उपहार दिया गया। वही गांव के वैसी महिलाओं को भी चिन्हित कर उन्हें अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया, जो गांव में नई आई है।

    कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक व झारखंड के पैडमैन तरुण कुमार, उमवि धातकीडीह के प्राचार्य साजिद अहमद, स्वास्थ्य साहिया गुरुवारी सोरेन, जल सहिया सोनामुनी मुर्मू, शिक्षिका सींगों सोरेन, मौमिता मुर्मू, बासी हांसदा, संजना, किरण, फुलमनी, सुष्मिता व अन्य ने अपने विचार रखे।

    रोजो पर्व के अवसर पर धातकीडीह गांव में पीरियड एंड साइंस कार्यशाला आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडालसा द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर ओल्ड एज होम में कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Next Article वन विभाग अधिकारी से मारपीट करने मामले में रूगुडीह पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.