डालसा द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर ओल्ड एज होम में कार्यक्रम आयोजित किया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत में बुज़ुर्ग महिलाओं एवं वृद्ध लोगों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए कई कानून मौजूद हैं जो उनकी गरिमा, सम्मानपूर्ण जीवन एवं भरण-पोषण के अधिकार की रक्षा करते हैं। “भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023” ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 का स्थान लिया है और इसे नागरिक-केन्द्रित दृष्टिकोण से तैयार किया गया है, जिसमें बुज़ुर्गों के अधिकारों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग लोगों ने भी अपनी समस्याओं को डालसा सचिव के सामने शेयर किया , जिसके समाधान के उपाय भी बताए गए और जरूरत पड़ने पर डालसा सचिव ने खुद 15 दिन में भ्रमण करने की बात कही । जागरूकता कार्यक्रम में डालसा के प्रधान सहायक संजय कुमार, पीएलवी प्रकाश मिश्रा , संजय तिवारी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल, आशीष प्रजापति, सुनीता कुमारी , सुनीता झा सहित ओल्ड एज होम में रह रहे काफी संख्या में वृद्ध महिला पुरुष उपस्थित थे ।

