Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोग परेशान, सरकार आप के द्वार का ढोंग कर रहे हैं हेमंत सोरेन: रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    लोग परेशान, सरकार आप के द्वार का ढोंग कर रहे हैं हेमंत सोरेन: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोग परेशान, सरकार आप के द्वार का ढोंग कर रहे हैं हेमंत सोरेन: रघुवर दास

    पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि
    झारखंड में अंधेर नगरी-चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। एक ओर मुख्यमंत्री सरकारी खर्च पर सरकार आपके द्वार चलाने का ढोंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

    राजस्व कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर चल रही हड़ताल को लेकर हेमंत सरकार के उदासीन रवैये के कारण राज्य के छात्र व आम लोग परेशान हो रहे हैं।

    कई मेधावी बच्चे जिनका राज्य और राज्य के बाहर मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, सरकारी समेत अन्य संस्थानों की मेरिट लिस्ट में नाम आ गया, लेकिन आवासीय प्रमाण पत्र ना बन पाने के कारण उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इसके साथ ही राज्य के कई गरीब, जो इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं,

    उन्हें सरकारी मदद के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाना होता है। हड़ताल के कारण वे भी नहीं बन पा रहे हैं। इससे गरीब बेहतर इलाज से भी वंचित हो रहे हैं। इस असंवेदनशील सरकार के कारण गरीबों को पेंशन से भी वंचित होना पड़ रहा है।

    साथ ही जमीन के दाखिल खारिज, जमीन त्रुटिकरण, नक्शा पास, जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी नही हो पा रहे हैं। अहंकार में डुबी हेमंत सरकार केवल अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। उसे गरीबों व आम लोगों की बिलकुल भी चिंता नहीं है।

    मैं मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं की राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी मांगों पर विचार करें और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण कर हड़ताल समाप्त करवायें, ताकि आम लोगों के जरूरी काम हो सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऔर अब विधायक सरयू राय के खिलाफ एसीबी ने पीई दर्ज करने की अनुमति मांगी, आहार पत्रिका के प्रकाशन व वितरण में अनियमितता का आरोप
    Next Article दो ओपिनियन पोल का दावा, गुजरात में आप कराएगी भाजपा का फायदा

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.