Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में हो रही दुर्घटनाओं पर पवन अग्रवाल ने गहरी चिंता जताई, पत्र लिख कर रेल मंत्री का ध्यान करेंगे आकृष्ट
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में हो रही दुर्घटनाओं पर पवन अग्रवाल ने गहरी चिंता जताई, पत्र लिख कर रेल मंत्री का ध्यान करेंगे आकृष्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में हो रही दुर्घटनाओं पर पवन अग्रवाल ने गहरी चिंता जताई, पत्र लिख कर रेल मंत्री का ध्यान करेंगे आकृष्ट
    हावड़ा से टाटा होकर रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नंबर 20897 में चढ़ते और उतरते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे श्री पवन अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है . उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की बोगी में चढ़ने और उतरने वाली सीढियां कम हैं, जिसके चलते प्लेटफार्म पर जब यह ट्रेन खड़ी होती है तो प्लेटफार्म की सतह से बोगी की ऊंचाई अधिक रह जाती है . ऐसे में उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है. खासकर वरिष्ठ नागरिकों को तो कई बार दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ रहा है . बावजूद इसके रेलवे अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं .

     

     

    पवन अग्रवाल ने कहा कि ऐसी ही एक दुर्घटना 9 दिसंबर की शाम 7- 7:30 बजे टाटानगर स्टेशन पर हुई. 72 वर्षीय राधाकांत खंडेलवाल नामक एक व्यक्ति वंदे भारत एक्सप्रेस से कोलकाता से टाटानगर अपने परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने आ रहे थे. जब वह टाटानगर के 3 नंबर प्लेटफार्म पर उतारने लगे तो सीढ़ी और प्लेटफार्म की दूरी अधिक होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे पटरी पर जा गिरे. किसी तरह उन्हे निकाला गया . उन्हें काफी चोट लगी है और हालत गंभीर है.

     

     

    इससे पहले भी इस ट्रेन से आने और जाने वाले लोगों के साथ कई दुर्घटनाएं चढ़ते और उतरते समय हुई है . फिर भी रेल के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने इस तरह की घटनाओं की जांच करने की मांग की है तथा एहतियात के तौर पर शीघ्र कदम उठाने का अनुरोध किया है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखकर तथ्यों की विस्तृत जानकारी देने की बात भी कहीं .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजराइल ने हमास पर किया भीषण हमला, बीते 24 घंटों के दौरान 133 फिलिस्तीनियों की मौत
    Next Article एमपी सीएम पर सस्पेंस ओवर !

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.