Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा में “जय श्रीराम” कहने पर पंसस आशिष पाल पर हमला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    घोड़ाबंधा में “जय श्रीराम” कहने पर पंसस आशिष पाल पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घोड़ाबंधा में “जय श्रीराम” कहने पर पंसस आशिष पाल पर हमला

    जमशेदपुर के पूर्वी घोड़ाबंधा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल पर बुधवार रात झामुमो समर्थक मदन गोराई, राजू राणा समेत कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह हमला, जय श्रीराम बोलने और गौ रक्षा में आशिष पाल की सक्रिय भूमिका के कारण हुई बताई जा रही है।

    घटना के मुताबिक, आशीष पाल रात करीब 10:30 बजे भाजपा कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे, तभी मदन गोराई और राजू राणा सहित 20-25 लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान हमलावरों ने आशीष पर न केवल हमला किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

     

     

    हमले के दौरान मदन गोराई ने आशीष को गाली-गलौज करते हुए कहा, “तुम गौ रक्षा करते हो और जय श्रीराम लिखते बोलते हो, तो हम तुम्हें घोड़ाबंधा में नहीं रहने देंगे।” आरोप है कि राजू राणा ने आशीष के गले में पहनी हुई ‘रुद्राक्ष’ की माला को जबरन खींचकर दूर अंधेरे में फेंक दिया और उनके माथे पर लगा धार्मिक चंदन टीका को मदन गोराई ने जबरन मिटा दिया। घटना के बाद आशीष काफी डरे और आहत महसूस कर रहे हैं, उनका कहना है कि उनके धार्मिक और व्यक्तिगत सुरक्षा पर हमला हुआ है, जिससे वह बेहद चिंतित हैं। उन्होंने इस प्रकरण की लिखित इत्तिला गोविंदपुर थाना को दिया है।

    घटना की सूचना मिलने पर एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस गुरुवार को आशीष पाल से मिलने उनके घोड़ाबंधा स्थित घर पहुंचे। सहिस ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने गोविंदपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर इस प्रकरण पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया है।

     

     

    भाजपा और आजसू ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी प्रभावित करती हैं। कहा की राजनीतिक शुचिता का स्तर इतना गिरा दिया है कि झामुमो के लोग जय श्रीराम कहने पर पाबंदी लगाने लगे हैं, लोगों को मारा-पिटा जा रहा है, यह धार्मिक स्वतंत्रता पर अतिक्रमण है. घोड़ाबंधा क्षेत्र में अराजकता बढ़ गई है, हिंदुओं को नफ़रत की निगाहों से देखना घटिया स्तर की राजनीति है।

     

     

    भाजपा और आजसू पार्टी के नेताओं ने प्रशासन से इस तरह के हमलों पर रोक लगाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इस दौरान विशेष रूप से रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, गणेश सोलंकी, कमलेश सिंह, राधेश्याम सिंह, पवन सिंह, अजय सिंह भोला, अप्पू तिवारी, संजय मालाकार, जुगनू वर्मा, संजय सिंह, जितेंद्र राय, शैलेश सिंह, शंभू श्रवण, संतोष सिंह, अंकित आनंद, पंकज मिश्रा, संजय गोराई, अशोक स्वामी, दीपक पाल,सुधीर सिंह ललन झा, राजेंद्र सोनकर, संगीता कुमारी, प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक सिंह, मुद्रिका सिंह, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड डायबिटीज डे : एसआरके कमलेश ने की 19 बुजुर्गों का रक्त सैंपल लेकर मधुमेह की जांच
    Next Article दीन बंधु ट्रस्ट ने सबर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.