Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू :गैंगस्टर के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    पलामू :गैंगस्टर के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलामू :गैंगस्टर के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद

     

     

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया, इस मामले में रिया सिन्हा के बॉडीगार्ड मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा (28) को नौडीहा पाटन से गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियारों में 9 एमएम बोर की दो पिस्टल, 7.65 एमएम बोर की पांच पिस्टल, 7.62 एमएम बोर की एक पिस्टल के अलावा 7.62 एमएम बोर की पांच गोली, 9 एमएम बोर की छह गोली, 7.65 एमएम की पांच गोली शामिल हैं। 9 एमएम की एक मिस फायर गोली एवं 7.65 की तीन मिस फायर गोली भी मिली है। इसके अलावा चार मैग्जीन भी बरामद हुआ है।

     

    पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने एसपी कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 21 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा एवं उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य भारी मात्रा में हथियार लेकर छत्तीसगढ़ की बस में बैठकर डालटनगंज की ओर आ रहा है, सूचना के आलोक में रेहला थाना के सामने चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। बस को रोकने पर एक यात्री काला बैग लेकर बड़ी तेजी से उतरकर भागने लगा, जिसे सशस्त्रबल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में उसने अपनी पहचान बताई।बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग बोर की आठ अवैध पिस्टल एवं गोली बरामद की गई। मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया।

     

    पूछताछ में मयंक ने बताया कि हथियार सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा ने मध्यप्रदेश के इंदौर-मनावर से मंगाया था। मयंक ने यह भी जानकारी दी कि उसके अलावा सुजीत सिन्हा गिरोह का एक अन्य सक्रिय सदस्य भी इसमें शामिल है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

    एसपी ने बताया कि मयंक के खिलाफ रांची जिले में चार मामले दर्ज हैं, इनमें से दो मामले नगड़ी, एक कांके और एक सुखदेवनगर थाना में दर्ज है। मयंक एक से डेढ़ साल की सजा काटने के बाद 23 फरवरी को जमानत पर बाहर आया था। हथियार लाकर पहुंचाने के एवज में उसे 30 हजार रुपये मिलने थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघ रत्न सेवा अवार्ड के चयन हेतु सुझाव के लिये काले ने शहरवासियों से किया अनुरोध,इससे पहले कई नामचीन लोगों को संघ कर चुका है सम्मानित 
    Next Article 20 सूत्री मांगों के समर्थन में मुखिया संघ ने दिया प्रखंड कार्यालय पर धरना

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.