पाकुड़….
राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक…..
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पाकुड़ रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक मुकाबले में टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के लिए गर्व की बात है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत एवं जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

