Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ :आदिम जनजाति समाज की आम समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए ,प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में किया चर्चा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पाकुड़ :आदिम जनजाति समाज की आम समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए ,प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में किया चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आज भाजपा नेता सीमोन मालतो के नेतृत्व में आदिम जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल से मिलकर आदिम जनजाति समाज की आम समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में चर्चा किया।भारत सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी के निर्देश पर भाजपा नेता सीमोन मालतो संथाल परगना के सभी उपायुक्त से मिलकर प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।साथ में भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय सहित आदिम जनजाति समाज के अनिल पहाड़िया सुनील पहाड़िया पौलुस मालतो गणेश पहाड़िया रामा पहाड़िया गंगा पहाड़िया संतोष पहाड़िया सोमना पहाड़िया आदि मौजूद थे।

     

    प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदिवासी एवं आदिम जनजाति समाज की बुनियादी समस्याओं के समाधान उनके जीवन स्तर में सुधार करने की योजना पर बल दिया गया है,जो आदिवासी कल्याण मंत्रालय सहित 11 मंत्रालयों के महत्वपूर्ण योजनाओं के सहयोग से क्रियान्वित होगी।भाजपा नेता सीमोन मालतो ने आदिम जनजाति समाज की मौलिक समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुए उपायुक्त महोदय से शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क आदि सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।पहाड़िया समाज के बच्चों के लिए अलग आदिवासी विद्यालय स्वीकृत करने हेतु कार्रवाई करने का आग्रह किया। आज भी अनेक गांव का पहुंच पथ नहीं है।अनेक गांवों तक आज भी बिजली नहीं पहुंच पाई है।स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है।अनेक गांवों में आज भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

     

    उपायुक्त श्री वरणवाल ने आदिम जनजाति गांव की बुनियादी सुविधा बहाल करने हेतु आश्वासन देते हुए जानकारी दिया कि वैसे सभी गांव को मुख्य पथ से जोड़ने हेतु सड़कों के निर्माण हेतु कार्रवाई की गई है।आचार संहिता लगने के पूर्व सभी सड़कों की स्वीकृति मिल जाएगी।सभी गांव का सर्वे कर बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और गृह विहीन लोगों को इस योजना के तहत आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा पुलिस ने चोरी मामले का उद्भेदन कर तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार,चोरी के समान भी जप्त
    Next Article 20 विवाहित जोड़ों को शिव एवं पार्वती की तरह आदर्श जीवन व्यतीत करोगे,जन सेवा करोगे परमात्मा तुम्हारा कल्याण करेंगे का आशीर्वाद श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख दादा ने दिया ।

    Related Posts

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.