Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान की ड्रोन साजिश: गुरदासपुर में बीएसएफ ने जब्त की चार चाईनीज पिस्तौल और नशीला पदार्थ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान की ड्रोन साजिश: गुरदासपुर में बीएसएफ ने जब्त की चार चाईनीज पिस्तौल और नशीला पदार्थ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से बातचीत की गुहार लगा रहे हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है. ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर का है. यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन को खदेड़ दिया. इतना ही नहीं जब बीएसएफ जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया तो उन्हें एक पैकेट मिला. चौकस जवान तुरंत

     

     

    घटना स्थल पर पहुंचे गए. उन्होंने चार चीनी निर्मित पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस कब्जे में ले लिया. घटना पंजाब के गुरदासपुर में ऊंचा टकला गांव की है. पाकिस्तानी तस्करों ने यहीं अवैध हथियार और नशीला पदार्थ ड्रोन की मदद से गिराया.

    बीएसएफ जवानों को जो पैकेट मिला, उसके अंदर से 4 पिस्टल (मेड इन चाइना), 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. पीआरओ बीएसएफ ने बताया है कि देर रात से ही सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

     

     

     

    जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान गुरदासपुर के ऊंचा टकला में देर रात पाकिस्तान की तरफ से आते ड्रोन की गतिविधि देखी गई. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसपर कई राउंड ताबड़तोड़ गोलीबारी की. गोलीबारी के चलते ड्रोन फेंसिंग के ऊपर से ही पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया. कहा जा रहा है कि ड्रोन काफी देर तक भारतीय सीमा में घूमता रहा.

     

     

    पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन्स के जरिए भारत में ड्रग्स और हथियार भेजा जा रहा है. नए साल से अब तक गुरदासपुर में 6 बार पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई हैं. बीएसएफ ने बताया कि मुस्तैद जवानों की ओर से पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाज के लोगो के साथ 20 को करेंगे नामांकन ,समाज का मिल रहा भरपुर समर्थन…पवन
    Next Article लटकी तलवार 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर छंटनी की तैयारी में माइक्रोसॉफ्ट

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.