Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीजा पर भीख मांगने सऊदी जा रहे थे पाकिस्तानी भिखारी, एयरपोर्ट पर ही पकड़ाए
    Breaking News Headlines

    वीजा पर भीख मांगने सऊदी जा रहे थे पाकिस्तानी भिखारी, एयरपोर्ट पर ही पकड़ाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वीजा पर भीख मांगने सऊदी जा रहे थे पाकिस्तानी भिखारी, एयरपोर्ट पर ही पकड़ाए
    लाहौर :  पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी ने सऊदी अरब जा रहे भिखारियों के एक समूह को पकड़ा है. ये सभी भिखारी तीर्थयात्री बन कर सऊदी अरब जा रहे थे. ग्रुप में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. आमतौर पर पाकिस्तान से लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब पहुंचते हैं. वहां पहुंचकर वे भीख मांगने का काम शुरू कर देते हैं. जांच एजेंसी को इस बारे में जानकारी मिली कि कुछ लोगों का ग्रुप सऊदी अरब के लिए रवाना हो रहा है. उनके पास उमरा वीजा है और वे सऊदी में भीख मांगने की मंशा रखते हैं. एजेंसी की टीम मुल्तान एयरपोर्ट पर थी, जहां सभी को हिरासत में ले लिया.

     

     

     

    भिखारी बनाकर दूसरे देशों में बच्चों को भेजा जा रहा है. एफआईए के निदेशक खालिद अनीस के मुताबिक, इसके पीछे एजेंट्स का ग्रुप काम करता है. वे इन लोगों को सऊदी अरब के पवित्र शहर में जाने में मदद करते हैं. यहां ये लोग पवित्र शहर में भीख मांगने का काम करते हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में 11 महिलाएं, चार पुरुष शामिल है. एक बच्चे को भी हिरासत में लिया गया है.सऊदी जाने के दौरान पकड़े गए सभी भिखारी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के साहीवाल जिले के रहने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इमीग्रेशन प्रक्रिया के दौरान जब एफआईए ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वे सऊदी अरब भीख मांगने जा रहे थे. उन्होंने एफआईए को यह भी बताया कि उन्हें भीख मांगने से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा उनकी यात्रा व्यवस्था में शामिल एजेंटों को देना होगा. उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था. रिपोर्ट के मुताबिक, मुल्तान हवाई अड्डे पर पकड़े जाने पर गिरफ्तार लोगों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया.

     

     

     

    हाल ही पाकिस्तान संसद ने इस बात का खुलासा किया है कि बड़ी संख्या में लोग भीख मांगने के लिए खाड़ी देशों में भेजे जाते हैं. अवैध चैनलों के माध्यम से उन्हें विदेशों में तस्करी किया जाता है. पाकिस्तान के एक सचिव ने सीनेट पैनल को बताया कि विदेशों में पकड़े गए भिखारियों में से 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान के हैं. रिपोर्ट के मुताबिक़ ये भिखारी अक्सर सऊदी अरब की ग्रैंड मस्जिद और उसके आसपास के इलाक़ों में पॉकेटमारी जैसे छोटे-मोटे अपराधों में शामिल होते हैं. यहां तक कि सऊदी कि जेलों में भी पाकिस्तानियों कि संख्या सबसे ज़्यादा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAsian Games 2023: भारत ने रोलर स्केटिंग में जीते 2 मेडल
    Next Article दक्षिणी मेक्सिको में प्रवासियों को लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, 10 की हुई मौत

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.