सांसद खेल महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा : सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे मंच देने और आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है, ताकि खेलों के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का विकास हो सके।भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ तिवारी ने बताया कि इस महोत्सव में बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, रोलर स्केटिंग सहित कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें एक बेहतर दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विद्यासागर आर्य, गोविंद पासवान, संजय प्रजापति, अमित सिंह, विकास सिंह, प्रदीप कुमार, संजीव मिश्रा, अख्तर, देवानंद कुमार, अरुण राम, अहद राजा, स्नेहा कुमारी सहित कई कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

