स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत के उत्थान मेंअधिवक्ताओं ने निभाई महत्वपूर्णभूमिका: राजेश शुक्ल
चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन ने राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि अधिवक्ताओं का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत के उत्थान में अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है lभारत की राजनीतिक धुरी भी अधिवक्ताओं के इर्द-गिर्द घूमती है l
श्री शुक्ल ने चांडिल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा की जायेंगी,झारखंड स्टेट बार काउंसिल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है l झारखंड में युवा अधिवक्ताओं प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी योजनाएं बनाई जायेंगी l
श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड में प्रत्येक बार एसोसिएशन में आधारभूत संरचना और भी बढ़ाने की जरूरत है l इस दिशा में उनका प्रयास जारी हैं l प्रत्येक बार एसोसिएशन में समृद्धिशाली पुस्तकालय होना जहांआवश्यक है वही प्रत्येक बार एसोसिएशन में महिलाअधिवक्ताओं के लिए कॉमन रूम और सुव्यवस्थित शौचालय की जरूरत है ताकि उन्हें कोई कठिनाई नहीं हो सके l
चांडिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बी पी साहू ,अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड केअधिवक्ताओं का मान सम्मान पूरे भारत में बढ़ाया है, पिछले 14 बर्षों में श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों के लिए शानदार और प्रेरणादायी कार्य किया है जो बेजोड़ और बेमिसाल है l देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया जा चुका है, जिससे झारखंड के भी अधिवक्ता गौरवांवित हुए हैं l
इस अवसर पर चांडिल बार एसोसिएशन के सचिव श्री महेंद्र महतो ने कहा कि श्री शुक्ल ने कोल्हान प्रमंडल में अधिवक्ताओं के हितों के लिएऔर बार भवनों में आधारभूत संरचना बढ़ाने के सराहनीय कार्य किए हैं lचांडिल न्यायालय में आधारभूत संरचना बढ़ाने में श्री शुक्ल ने अग्रणी भूमिका निभाई है lजिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है l
इस अवसर पर चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री देवाशीष कुंडू,अशोक झा,संजय शाह अनिल शाह ने भी संबोधित किया और श्री शुक्ल का अभिनंदन किया l इसअवसर पर चांडिल बार एसोसिएशन के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे l

