Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर सैयद और तालीम निसवां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन
    बिहार

    सर सैयद और तालीम निसवां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामशंकर कुमार की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की यौमे पैदाइश के मौके पर सीतामढ़ी संघर्ष समिति के तत्वावधान में राजोपट्टी स्थित जामिया रशीदिया एदारा अशरफुल बनात में सर सैयद और तालीम निसवां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद अहमद खान के अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

    सीतामढ़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने कहा कि पिता की मौत के बाद एक क्लर्क की नौकरी से शुरुआत करने वाले सैयद अहमद खान का मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना तक का सफर अपने आप में बेमिसाल है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व और ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए महात्मा गांधी ने उन्हें शिक्षा जगत का पैगंबर तक कहा था। 17 अक्टूबर 1817 को दिल्ली में पैदा हुए सर सैयद ने 1875 में एमएओ कॉलेज के रूप में जो पौधा लगाया था आज उसकी शाखाएं दुनिया के 110 से ज्यादा देशों में फैल चुकी हैं। शम्स ने कहा कि सर सैयद शिक्षा के जरिए समाज को मजबूत बनाने की बात करते थे, जिसमें महिलाओं को शिक्षित करना भी शामिल था। आज एएमयू महिलाओं की शिक्षा का एक केंद्र बन चुका है।

    मौलाना मोहम्मद मुमताज़ कासमी ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा का जो अलख जगाया उससे आने वाली नस्लें भी फायदा उठाती रहेंगी। मदरसा की बच्चियों ने सर सैयद अहमद खान की मगफिरत के लिए अल्लाह पाक़ से दुआ किया।

    कार्यक्रम में मौलाना लियाक़त हुसैन कासमी, मास्टर मो.इसराफील, मास्टर मो.शाहिद अली खान, मो.निज़ामुद्दीन अंसारी, मौलाना तारिक़ अनवर कासमी, मो.नौशाद, अली अनवर, वकार अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमिविवाद को लेकर सभी थानों में थानाध्यक्ष एवम सीओ द्वारा बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया निष्पादन
    Next Article नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.