Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित
    बिहार

    नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजय भारती की रिपोर्ट

    भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के शिव शक्ति नगर सहलोरी स्थित पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सह दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय के आवासीय परिसर में रविवार को उनके पुत्र बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास के द्वारा विगत पंचायत चुनाव में विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित मुखिया , सरपंच तथा पंसस सहित जिला पार्षद का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त सम्मान समारोह की अध्यक्षता महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रविन्द्र राय तथा मंच संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया। उक्त सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए आयोजक शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि विगत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उक्त चुनाव में संघर्षशील प्रत्याशी को पंचायत और प्रखंड के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने दलगत भावना से ऊपर उठकर यह आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए तथा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हमारा संगठन सभी जनप्रतिनिधियों का आवश्यक सहयोग देगी। वहीं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुन्दश्वर प्रसाद सिंह तथा पूर्व जिला पार्षद रामसोगाथ साह ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि सभी गिले शिकवे भुलाकर पंचायत के विकास में हारे हुए प्रत्याशियों से भी सहयोग लेकर साथ चलना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित लखनपुर पंचायत से मुखिया सुरेन्द्र कुमार, बनवारीपुर से निर्वाचित मुखिया भगवंती देवी , मोख्तियारपुर पंचायत से मुखिया पुजा देवी,जोकिया पंचायत से मुखिया रजनीश सिंह,संजात पंचायत से मुखिया पुनम देवी, रसलपुर पंचायत से मुखिया मुन्ना सहनी, नरहरिपुर पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय, कीरतपुर पंचायत के मुखिया रेणु सिन्हा, दामोदरपुर पंचायत से मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र सहनी वहीं पूर्व मुखिया बनारशी सहनी, रामबाबू तांती तथा सरपंच पद से जिते खुर्शीद आलम, राजेश मार्शल, राजेश्वर सिंह, प्रमोद पासवान, अरविन्द कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा,पुष्पा भारती,शलेश कुमार चौरसिया रेणु देवी तथा पंसस पद पर निर्वाचित उमेश दास,रामवदन पासवान,रिंकू देवी,यश कुमार, हरिओम शर्मा, पंकज यादव,इन्द्रजीत कुमार,लालबाबु पासवान,आनंदकांत चौरसिया वहीं जिला परिषद प्रत्याशी क्षेत्र संख्या 5 से पूर्व जिला पार्षद रामसोगाथ साह,डा सुन्देश्वर प्रसाद सिंह रामबच्चन चौरसिया, निरंजन कुमार रंजन एवं क्षेत्र संख्या 4 से धनिक लाल दास सहित विगत चुनाव में पंचायत प्रत्याशी रहे अन्य लोगों को चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर पैक्स अध्यक्ष नरेश राय, कृष्ण प्रकाश भगवान दास, इन्द्रदेव राय, मनीष कुमार, हरिशंकर प्रसाद, पंडित विनय झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर सैयद और तालीम निसवां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन
    Next Article आनन्द मार्ग के विजन सेंटर से चयनित 13मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन 20 अक्टूबर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.