Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी पार्टियों की बैठक, कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र संकट का असर नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति

    17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी पार्टियों की बैठक, कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र संकट का असर नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी पार्टियों की बैठक, कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र संकट का असर नहीं
    अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद को गति देने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टियों की आगामी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। विपक्षी दलों की अगली बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो फाड़ हो गई है।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार समेत पार्टी के नौ विधायकों ने रविवार को एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली। अजित पवार इस सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र के इस घटनाक्रम का विपक्षी एकजुटता की कवायद पर नकारात्मक असर नहीं होगा, बल्कि विपक्षी पार्टियों का संकल्प और मजबूत होगा।

     

     

     

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘कल जब भाजपा की वाशिंग मशीन अपने ‘आईसीई’ (आयकर, सीबीआई, ईडी) डिटर्जेंट के साथ मुंबई में फिर से शुरू हुई तो विपक्षी एकजुटता के खत्म होने की भाजपा द्वारा प्रेरित कहानियां गढ़ी जाने लगीं। विपक्षी एकजुटता के खत्म होने की कहानी गढ़ने वालों को निराश हाथ लगेगी।”

    रमेश का कहना है, ‘‘23 जून को पटना में मिलने वाली पार्टियों की अगली बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में होगी। मुंबई में जो ऑपरेशन किया गया है उससे विपक्षी एकजुटता का संकल्प मजबूत हुआ है।” उन्होंने महाराष्ट्र के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में कटाक्ष करते हुए ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ नाम से एक चित्र साझा किया जिस पर ‘सारे दाग चुटकियों में धुले’ टैगलाइन है।

     

     

     

    इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘पटना में विपक्ष की सफल बैठक के बाद हम अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में करेंगे। हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को पराजित करने तथा देश को आगे ले जाने वाले एक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत 15 से अधिक विपक्षी दलों ने गत 23 जून को पटना में बैठक की थी जिसमें उन्होंने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार में फेरबदल की अटकलों के बीच थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता
    Next Article बेबी देवी ने मंत्री के रूप में ली शपथ, जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को पूरा करने का किया वादा

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.