Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 29-30 जुलाई को मणिपुर जाएंगे विपक्षी सांसद, INDIA गठबंधन का एक और सियासी दांव
    Breaking News Headlines राजनीति

    29-30 जुलाई को मणिपुर जाएंगे विपक्षी सांसद, INDIA गठबंधन का एक और सियासी दांव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    29-30 जुलाई को मणिपुर जाएंगे विपक्षी सांसद, INDIA गठबंधन का एक और सियासी दांव
    मणिपुर में अभी भी दो समुदायों मैतेई और कुकी के बीच हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इस बीच ये खबर भी सामने आई है कि भारत गठबंधन के सांसदों का एक दल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा। इस दौरान सांसद मणिपुर के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। हाल ही में मणिपुर से एक महिला की वीडियो सामने आने के बाद हिंसा बढ़ गई थी।मणिपुर में अभी भी दो समुदायों मैतेई और कुकी के बीच हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, इस बीच ये खबर भी सामने आई है कि भारत गठबंधन के सांसदों का एक दल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा।

     

     

     

    विपक्षी नेता साध रहे निशाना
    मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस बीच RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी संसद सत्र में शामिल होने के लिए गुरुवार को काले कपड़े पहनकर पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

    आरएलडी अध्यक्ष ने कहा- “विरोध के लिए नए-नए तरीके अपनाने पड़ रहे हैं क्योंकि सदन की गंभीरतपूर्वक कार्यवाही होनी चाहिए। सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। साथ ही मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री को एक वक्तत्व देना चाहिए, ताकि पूरे देश को एक संदेश जाए कि मणिपुर की घटना को लेकर सभी लोग गंभीर हैं। इसलिए काला कपड़ा पहनकर विरोध कर रहे हैं।”

    हाल ही वायरल हुआ था महिलाओं का वीडियो
    मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिलाओं की नग्न स्थिति में वायरल हुई वीडियो की पूरे देशभर में कड़ी निंदा की गई थी।

     

     

     

     

    कुल सात आरोपी हुए गिरफ्तार
    इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को थौबल जिले से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है। पुलिस ने वीडियो के जरिए 14 लोगों की पहचान की थी। दरअसल, वीडियो में कुछ आरोपी दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमा रहे थे और उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

    मणिपुर में अब तक कई लोगों की मौत
    3 मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 160 से अधिक लोगों की जान गई है। इस हिंसा के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। दरअसल, मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) की स्थिति की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया था। धीरे-धीरे यह प्रदर्शन, हिंसा में बदल गया, जिसकी आग में आज भी राज्य सुलग रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआठ घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल उद्भेदन, दो अपराधकर्मी गिरफ्तार
    Next Article साहित्य में जनतंत्र का क्षरण हो रहा हैः प्रो. बद्री नारायण

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.