Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर के दीवार से टकरा बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल
    अपराध बिहार बेगूसराय

    घर के दीवार से टकरा बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घर के दीवार से टकरा बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल।

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    छौड़ाही (बेगूसराय) : दौलतपुर मालीपुर सड़क के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर आरा मील के नजदीक एक अनियंत्रित बाइक एक घर के दीवार से टकरा गया। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात भोजा गांव निवासी निवासी सुनील कुमार महतो अपने साथी समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी दीपक कुमार पासवान की बाइक पर बैठ बुधवार की दोपहर गढ़पुरा की ओर जा रहा था। दोनों युवक की बहन गढ़पुरा में आस-पास ही रहती है। जिस कारण दोनों युवक में दोस्ती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति से जा रहा था। पीरनगर आरा मील के नजदीक सड़क में तीखे मोड़ पर बाइक चालक संतुलन नहीं रख सका और अनियंत्रित होकर एक घर के दीवाल में जोरदार ठोकर मार दी। बाइक के दीवाल में ठोकर लगते हीं बाइक चला रहा युवक दीपक पासवान सड़क पर कई फीट दूर जा गिरा। गिरते ही युवक का सर फट गया और वह बेहोश हो गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे भोजा निवासी युवक सुनील कुमार महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार आवाज के साथ सड़क पर घायल पड़े युवकों को देख ग्रामीणों ने रास्ते से गुजर रहे एक एंबुलेंस को रोक दोनों युवक को इलाज के लिए छौड़ाही ले गए। जहां डॉक्टरों ने शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी दीपक कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार महतो का इलाज पीएचसी में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार युवक नशे में धुत थे। जिस पर उनका नियंत्रण बाइक पर नहीं रहा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
    घटना की सूचना पर पहुंचे छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार का कहना था कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। घायल का इलाज चल रहा है। मृतक के स्वजनों को सूचना दी गई है उनके पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिंताजनक आर्थिक तंगी के कारण अधेर व्यक्ति ने की आत्महत्या
    Next Article बलिया के चेचियाही ढाब में गंगा की तेज धारा में पलटा सबारी टेम्पो टेम्पो में सबार थे 20 लोग, कुछ ने तैरकर बचाई जान, कुछ को स्थानीय तैराकों ने बचाया

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.