Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘एक देश, एक चुनाव’ किफायती और शासन के अनुकूल है: गोवा के मुख्यमंत्री
    Headlines राजनीति

    ‘एक देश, एक चुनाव’ किफायती और शासन के अनुकूल है: गोवा के मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘एक देश, एक चुनाव’ किफायती और शासन के अनुकूल है: गोवा के मुख्यमंत्री

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए दावा किया कि यह कदम किफायती और शासन के अनुकूल होगा।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था, जिनमें देशव्यापी आम सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की बात कही गई है।

     

     

    मुख्यमंत्री सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से शुक्रवार को कहा, ”मैं ‘एक देश, एक चुनाव’ के फैसले का स्वागत करता हूं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने अनुच्छेद 370 निरस्त करने समेत कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।”

    उन्होंने कहा, ”बार-बार होने वाले चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने से शासन व्यवस्था प्रभावित होती है लेकिन पूरे भारत में एक ही समय में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव कराने से देश में बार-बार आचार सहिंता लागू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

    सावंत ने कहा, ”यह कदम किफायती भी है।”

     

     

     

    गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा, ”बार-बार चुनाव होने से खर्च बढ़ता है। लेकिन एक बार चुनाव होने से इसमें कमी आएगी और इससे अप्रत्यक्ष रूप से सरकार और लोगों को फायदा होगा।”

    उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से शासन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और विकास परियोजनाओं में बाधा उत्पन्न होती है, लेकिन ‘एक देश, एक चुनाव’ से इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

     

     

     

    सावंत ने कहा, ”पांच साल में एक बार चुनाव कराने से प्रशासनिक निर्णय सुचारू रूप से लेने में मदद मिलेगी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ”अगर हर पांच साल में एक बार चुनाव कराए जाएं तो मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। ‘एक देश, एक चुनाव’ से देश के विकास में भी योगदान होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article कलिकेश सिंह देव एनआरएआई के नये अध्यक्ष बने

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.