विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के नौला गांव में गत 11 अक्टूबर को हुए एक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में भगवानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी उक्त गांव निवासी रामकुमार सहनी के लगभग 27वर्षीय पुत्र मनीष सहनी को बिते देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उक्त मामले के दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता 11 अक्टूबर को देर शाम अपने गांव स्थित किसी दुकान से सामान खरीदने गई थी, तभी पूर्व से घात लगाए तीन युवक उक्त लड़की को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उक्त गांव स्थित एक सुनसान गाछी में ले जाकर रात भर बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि सुबह भगवानपुर थाना में उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर वह आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार से न्याय के लिए गुहार लगाई ।आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर विगत 14 अक्टूबर को उक्त मामले में महिला थाना में थाना कांड संख्या 32/21 प्राथमिकी दर्ज हुई। मामला दर्ज होने के उपरांत तत्काल विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन के सामने पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया। तब स्थानीय पुलिस हरकत में आई। रविवार को दोपहर तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तथा भगवानपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने सदल पीड़िता के गांव जाकर उक्त मामले की जांच की तथा देर रात उक्त मामले के मुख्य आरोपी मनिष सहनी को गिरफ्तार कर लिया तथा उक्त मामले के अन्य आरोपी संतोष चौधरी तथा विकास चौधरी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उक्त मामले में गांव में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मामले के मुख्य आरोपी शराब कारोबार से जुड़ा है और दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है वहीं दो अन्य आरोपी संतोष चौधरी तथा विकास चौधरी का ताड़ी और शराब मामले में पीड़िता के परिवार से प्रतिस्पर्धा रहा है वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मामला प्रेम प्रसंग से जूड़ा हुआ है। दोस्तों के दबाव में प्रेमी प्रेमिका को उक्त सुनसान जगह पर बुलाया और पीड़िता के विरोध के बावजूद दो आरोपी रात भर बारी बारी से दुष्कर्म किया तथा एक आरोपी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

