Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन के तीसरे सोमवारी पर कलानगरी सरायकेला में शिवभक्तों ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सावन के तीसरे सोमवारी पर कलानगरी सरायकेला में शिवभक्तों ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सावन के तीसरे सोमवारी पर कलानगरी सरायकेला में शिवभक्तों ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा

    संजय नदी से पवित्र जल लेकर दस किलोमीटर पैदल पहुंचे बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर

    किया भोलेनाथ का जलाभिषेक, कांवड़ यात्रियों के जयकारों से गुंजायमान रही कलानगरी

    सावन के तीसरी सोमवारी के मौके पर कलानागरी सरायकेला में युवा भैरव संघ और अपना चौक की ओर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी. जहां सोमवार तड़के पांच बजे हजारों की संख्या में शिवभक्त संजय नदी पहुंचे और पवित्र जल कांवड़ में भरकर यात्रा प्रारंभ की. इस कांवड़ यात्रा में क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी शिवभक्ति में लीन नजर आए. इस दौरान कांवड़िए बोल बम और हर- हर महादेव के जयकारे लगाते शिवभक्ति में झूमते नाचते चलते रहे.

     

     

    जगह- जगह कांवड़ियों पर पानी का भी छिड़काव किया जाता रहा. कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ की मनमोहक भेष सज्जा आकर्षण का केंद्र रहा. इस विशाल कांवड़ यात्रा में लगभग एक हजार श्रद्धालु शामिल हुए, जो नाचते- गाते ढोल, नगाड़ा, डीजे एवं भजनों पर थिरकते हुए शिव भक्ति में पूरी तरह मग्न होकर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. तकरीबन 10 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर भक्त कांवरिया सरायकेला के कूदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर पहुंचे.

     

     

    इस कांवड़ यात्रा में सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं लीपू महंती भी शामिल रहे और कांवरियों की हौंसलाफजाई की. मंदिर पहुंचने के बाद सभी कांवरियों ने कतारबद्ध होकर बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. वहीं पूरे मार्ग में जगह-जगह सेवादारों ने कांवरियों की सेवा के लिए शिविर भी लगाए थे.

     

     

    जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे. सदर अस्पताल के समीप  मेडिकल कैंप भी लगाया गया था. वहीं सुरक्षा को लेकर उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया.

    आप भी देखें कलानगरी के कांवड़ यात्रा की झलक

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन के तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास हुए शामिल
    Next Article सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न हुआ

    Related Posts

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    August 29, 2026

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    August 29, 2026

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान

    पोराभुमरी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    SIR-2026: दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.