Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार स्वर्गीय निर्मल महतो की 71 वीं जयंती के मौके पर जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस स्थित स्वर्गीय निर्मल दा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने सुबह से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अलावा शहीद निर्मल महतो के पारिवारिक सदस्यों का तांता लगा रहा
    Breaking News झारखंड

    झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार स्वर्गीय निर्मल महतो की 71 वीं जयंती के मौके पर जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस स्थित स्वर्गीय निर्मल दा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने सुबह से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अलावा शहीद निर्मल महतो के पारिवारिक सदस्यों का तांता लगा रहा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार स्वर्गीय निर्मल महतो की 71 वीं जयंती है. इस मौके पर जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस स्थित स्वर्गीय निर्मल दा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने सुबह से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अलावा शहीद निर्मल महतो के पारिवारिक सदस्यों का तांता लगा रहा. निर्मल दा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राज्य के मंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के आंदोलनकारियों और शहीदों को सम्मान देने का काम बखूबी कर रहे हैं. उन्होंने मीडिया के सवालों पर सख्त लहजे में पहली लॉक डाउन की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा. उन्होंने कोरोना नियंत्रण और प्रवासी मजदूरों को लाने में राज्य सरकार की सराहना की और कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर सफल है. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जहां जरूरतमंद लाभुक अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं एक ही दिन में उनका समाधान किया जा रहा है उन्होंने आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जमकर सराहना की इस दौरान घाटशिला विधायक सह जमशेदपुर महानगर जिला झामुमो अध्यक्ष रामदास सोरेन, महावीर मुर्मू आदि मौजूद रहे.
    चम्पई सोरेन (मंत्री झारखण्ड सरकार)

    इधर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भी निर्मल दा के प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी मौके पर मौजूद जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा निर्मल दा ने जहां अलग झारखंड राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने अलग झारखंड राज्य देकर निर्मल दा के सपनों को साकार किया, आपको बता दें कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की भी 97 वीं जयंती है. वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा की निर्मल दा के सपनों का झारखंड आज भी अधूरा है. जिस सामंतवादी प्रथा के उन्मूलन के लिए निर्मल दा ने अपने प्राणों की आहुति दी, आज भी सामंतवादी प्रथाएं समाज में जीवित है, और अलग झारखंड राज्य का सपना अधूरा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 97 वीं जयंती के मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
    Next Article स्वर्गीय निर्मल महतो के 71 वें जयंती के मौके पर राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता उनके समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें नमन किया

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.