Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने स्व0 डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
    Breaking News बिहार

    मुख्यमंत्री ने स्व0 डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विवेक कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार : महान समाजवादी नेता स्व0 डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने स्व0 डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती – पूजन, बिहार गीत एवं भजन कीर्तन का गायन किया ।कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा बक्सर रेल हादसे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुःखद है। जैसे ही मुझे इस हादसे के बारे में पता चला मैंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। रात में सारे अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत का कार्य शुरू हुआ। चार लोगों की मौत हुई है। एक मृतक का संबंध बिहार से है। हम सबलोगों को मदद करनेवाले हैं। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार को भी यह देखना चाहिए। जैसे ही मुझे पता चला मैंने सारे अधिकारियों को रात में ही मौके पर भेजा और स्थिति की पूरी जानकारी ली। आपदा प्रबंधन कार्यालय भी रातभर खुला हुआ था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय में केंद्र सरकार में मैं रेल मंत्री था उस दौरान मैंने रेलवे में एक-एक काम बढ़िया से करवाया था जिसकी वजह से रेल हादसों में काफी कमी आई थी, उनलोगों को भी इसपर ध्यान देना चाहिए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो : मुस्लिम समाज के लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन मे प्रदर्शन कर इसराइल के खिलाफ की नाराजगी जाहिर
    Next Article झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के द्वारा उप श्रमाआयुक्त कार्यालय समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.