Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। रणवीर सेना के संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस के अवसर पर 1 जून 2026 को जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुटों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों आयोजनों में समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच एक गुट के महासचिव मुकेश कुमार ने बताया कि अमर शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सायं 5 बजे हनुमान मंदिर परिसर, बजरंगी बागान, लक्ष्मी नगर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

    वहीं ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के दूसरे गुट द्वारा भी ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शाम 4:30 बजे कार्यकर्ता एवं समर्थक श्रीकृष्णा मेमोरियल सभागार में एकत्रित होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाइक रैली निकाली जाएगी।

    रैली के समापन के बाद शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित सभा में अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उनके सामाजिक योगदान, किसान हितों के लिए किए गए कार्यों तथा संघर्षपूर्ण जीवन पर भी चर्चा की जाएगी।

    अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार महासचिव जयकुमार एवं कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करने का अवसर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.