Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा रहे मौजूद

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर लाइव प्रसारण किया गया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में बूथ संख्या 19, 20, 21 और 22 के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्यरूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। हमेशा की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के कोने-कोने से जुड़ी सकारात्मक जानकारी, पर्यावरण संरक्षण, और स्थानीय आविष्कारों का जिक्र किया। लेकिन पूरे एपिसोड का जो सबसे संवेदनशील मुद्दा रहा, वह था देश में पड़ रही भीषण गर्मी और उससे बचाव के उपाय।

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने भीषण गर्मी के दौरान लोगों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध आमों और उनकी वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए देश की समृद्ध कृषि विरासत पर प्रकाश डाला। साथ ही, 100 मीटर दौड़ में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाए जा रहे नए कीर्तिमानों की सराहना की एवं केरलम के आलुवा में साजी वलाशेरिल द्वारा संचालित नि:शुल्क स्विमिंग क्लब, गंगा डॉल्फिन को बचाने जैसी प्रेरणादायक पहल का भी उल्लेख किया।

    प्रधानमंत्री ने चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपने, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में भी अपने विचार साझा किए। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग राजनीतिक चर्चा की एवं क्षेत्र की समस्याओं पर जानकारी ली। वहीं, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और इसकी सराहना की।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, कर्तव्यबोध और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं। मन की बात में उनके प्रेरक विचारों से प्रत्येक भारतवासियों को नई ऊर्जा मिलती है। उनकी बातें समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती हैं और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान करती है।

    जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने आगामी दिनों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक चर्चा की।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, भाजपा नेता पवन अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भवदीय,
    प्रेम झा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
    Next Article बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से सशक्त होगा Viksit Bharat Resolution

    May 31, 2026

    खिजुरिया बूथ पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    May 31, 2026

    जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से सशक्त होगा Viksit Bharat Resolution

    खिजुरिया बूथ पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

    ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.