Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने ‘ऑपरेशन विजय’ के युद्धवीरों को सम्मानित कर जताई कृतज्ञता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने ‘ऑपरेशन विजय’ के युद्धवीरों को सम्मानित कर जताई कृतज्ञता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने ‘ऑपरेशन विजय’ के युद्धवीरों को सम्मानित कर जताई कृतज्ञता, अध्यक्ष ललित दास ने कहा- अपने पराक्रम और अदम्य साहस से देश का मान बढ़ाने वाले वीर सपूतों पर देश को गर्व।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पूरे देशभक्ति भाव से मनाई जा रही है। शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से ‘ऑपरेशन विजय’ में भाग लेकर दुश्मनों को धूल चटाने वाले युद्धवीरों को सम्मानित किया गया।

     

     

    संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास ने संस्था के सदस्यों के संग ऑपरेशन विजय के युद्धवीर भारतीय सेना में 150 आर्टिलरी फील्ड रेजिमेंट के सेवानिवृत्त विशेष चालक विनय कुमार यादव, पृथ्वी मिसाईल रेजिमेंट के यूनिट 463 के आरएचएम उमेश सिंह राजपूत, 150 फील्ड रेजिमेंट के एनके रजनीश कुमार सिंह एवं नेवी के पीओ कुंदन सिंह के आवास जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार जताया। इस दौरान ललित दास ने देश एवं माँ भारती की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अनुभव और यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब भी कारिगल युद्ध की बात याद आती तो 25 साल पहले वाले जोश और जुनून की यादें ताजा हो जाती है। इससे पहले, ललित दास ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

     

     

     

    इस अवसर पर लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि कारगिल के योद्धाओं को सम्मानित करना एवं उनके परिजनों से मिलना लोक समर्पण के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने असाधारण साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। देश की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी भारतीय को गर्व है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को सम्पूर्ण राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

     

     

    इस अवसर पर संस्था के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू , सुभाष मुखी, रितेश दत्ता, दीपक सिंह, धीरज कुमार, प्रदीप दुबे, गौरव कैबर्ता, देवाशीष पोद्दार समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट यूजी पेपर लीक मामले में पटना सीबीआई टीम फिर पहुंची धनबाद तालाब से बरामद हुआ मोबाइल
    Next Article अनुराग गुप्ता ने संभाला डीजीपी का पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं, ट्रांसफर-पोस्टिंग को पारदर्शी बनाने पर जोर

    Related Posts

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    July 24, 2026

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.