Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिलहन में सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी, दालें हुईं सस्ती
    Breaking News Business Headlines

    तिलहन में सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी, दालें हुईं सस्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पामोलीन कांडला तेल कीमतों में तेजी आई तथा सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला एवं पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत बने रहे। दूसरी तरफ इंदौर के खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 10 प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। तिलहन में सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।दालें सस्तीं- इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 50 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। मूंग 150 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। तुअर (अरहर) की दाल 100 रुपये, मूंग की दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।
    पामोलीन कांडला कीमत में सुधार- बता दें सीपीओ का आयात करना सस्ता बैठता है, और तेल कारोबारी सीपीओ से पामोलीन बना रहे हैं जिससे यहां उद्योग चल रहा है। मौजूदा स्थिति में पामोलीन का भाव बेपड़ता होने से आयातकों ने पामोलीन का आयात करना बंद कर दिया है। पामोलीन कांडला का भाव पड़ता (खरीद भाव के मुकाबले स्थानीय भाव महंगा है) होने की वजह से पामोलीन कांडला कीमत में सुधार है। मांग होने के बीच सामान्य कारोबार के दौरान सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे। बिनौला में कारोबार खत्म हो चुका है और इसके भाव भी जस के तस रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार की ना के बाद अब विपक्ष पहुंचा महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के पास
    Next Article सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध, बक्सर में ट्रेन पर पथराव, मुजफ्फरपुर में सड़क जाम कर हंगामा

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.