Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब गांवों पर बसपा का फोकस, शुरू किया ‘गांव चलो’ अभियान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अब गांवों पर बसपा का फोकस, शुरू किया ‘गांव चलो’ अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ. निकाय चुनाव 2023 में हार के बाद से बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार समीक्षा बैठक कर पार्टी की कमजोर कड़ी को तलाशने में लगी हैं. साथ ही साथ 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति भी बना रही हैं. मायावती के निर्देश पर अब बसपा ने ‘गांव चलो अभियान’ शुरू किया है. इस अभियान के तहत बसपा मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास करेगी. बसपा अब गांवों के मतदाताओं पर फोकस कर रही है.

     

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस अभियान की रूपरेखा पार्टी के पदाधिकारियों को बता दी है. मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को साफ-साफ कह दिया है कि गांव-गांव जाकर अपने काडर वोटर को सबसे पहले समझाओ. जो दूर हो रहे हैं, उन्हें जोड़ने पर फोकस करो. इस अभियान का मूलमंत्र है, ‘वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा’. बसपा सुप्रीमो का कहना है कि यह अभियान सिर्फ और सिर्फ गांवों में चलेगा. गांव के लोगों को ही इससे जोड़ा जाएगा.

     

    बता दें कि इस अभियान के तहत बसपा विशेष तौर पर युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है. बसपा प्रत्येक गांव में महिलाओं की टीम भी खड़ी करेगी. बसपा सुप्रीमो ने निर्दश दिया है कि मंडल से अपना काम शुरू कर फिर गांवों के हर एक बूथ तक पहुंचना है. पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करना है. जो निष्क्रिय हैं, पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी. बड़ी संख्या में नए लोगों को जोड़ा जाएगा और बूथ पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.

    दरअसल, निकाय चुनाव में मिली हार के बाद से पार्टी सुप्रीमो मायावती लगातार बैठक कर रही हैं. बैठक में पार्टी से जुड़े जमीनी नेताओं ने मायावती को राय दी कि बसपा को फिर से गांव पर फोकस करना होगा. गांव में बसपा का पुराना वोटर है. अगर हम उसको दोबारा जोड़ने में सफल रहे तो लोकसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा. बसपा की समीक्षा बैठक में पार्टी के कोआर्डिनेटर भी शामिल हुए. उन्होंने भी मायावती से कहा कि गांवों के वोटरों पर हमें फोकसर करना होगा, तभी हम 2007 जैसा प्रदर्शन यूपी में फिर से दोहरा पाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखगडिय़ा में गंगा पर बन रहा पुल गिरा, पिलर भी नदी में गिरे, उठी ऊंची लहरें, अफरातफरी मची
    Next Article बालासोर रेल हादसा: तीसरे दिन बहाल हुए ट्रैक, यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.