Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खगडिय़ा में गंगा पर बन रहा पुल गिरा, पिलर भी नदी में गिरे, उठी ऊंची लहरें, अफरातफरी मची
    Breaking News Headlines बिहार

    खगडिय़ा में गंगा पर बन रहा पुल गिरा, पिलर भी नदी में गिरे, उठी ऊंची लहरें, अफरातफरी मची

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    खगडिय़ा के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहा पुल रविवार को गिर गया. पुल के चार पिलर भी नदी में समा गए. पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है. हादसा शाम के समय हुआ, इसलिए कोई मजदूर वहां काम पर नहीं था. हालांकि इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं. इससे नदी में नाव पर बैठे लोग सहम गए.

    पुल का कुछ हिस्सा पिछले साल भी गिर चुका है. इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है. पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है. इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है. पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है.

     

    पिछले साल 100 मीटर हिस्सा गिरा था, जांच भी हुई थी

    इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पिछले साल भी नदी में गिर गया था. तीन पिलरों के 36 स्लैब यानी करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया था. रात में काम बंद था, इसलिए जनहानि नहीं हुई थी. उस समय पुल निगम के एमडी के साथ एक टीम ने वहां जाकर जांच भी की थी.

    प्रोजेक्ट पूरा होने पर झारखंड से जुड़ जाएगा उत्तर बिहार

    ये पुल अगुवानी और सुल्तानगंज घाट (भागलपुर जिला) के बीच बन रहा है जो बरौनी खगडिय़ा एनएच 31 और दक्षिण बिहार के मोकामा, लखीसराय, भागलपुर, मिर्जाचौकी एनएच 80 को जोड़ेगा. बिहार के खगडिय़ा की ओर से 16 किलोमीटर और सुल्तानगंज की ओर से चार किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड के जरिए उत्तर बिहार सीधे मिर्जा चौकी के रास्ते झारखंड से जुड़ जाएगा. पुल बनने से खगडिय़ा से भागलपुर आने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी.

    नीतीश ने 8 साल पहले रखी थी आधारशिला

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को खगडिय़ा जिले के परबत्ता में पुल निर्माण की आधारशिला रखी थी. इसके बाद 9 मार्च 2015 को पुल निर्माण का काम शुरू हुआ था. पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा की जांच गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस करेंगे, तीन सदस्यीय आयोग का गठन
    Next Article अब गांवों पर बसपा का फोकस, शुरू किया ‘गांव चलो’ अभियान

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.