Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब मिस नहीं, मिसेज भी मचाएंगी धमाल, जमशेदपुर में पहली बार ‘सुपर मॉम’ कॉन्टेस्ट
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    अब मिस नहीं, मिसेज भी मचाएंगी धमाल, जमशेदपुर में पहली बार ‘सुपर मॉम’ कॉन्टेस्ट

    Aman KumarBy Aman KumarJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब मिस नहीं, मिसेज भी मचाएंगी धमाल, जमशेदपुर में पहली बार ‘सुपर मॉम’ कॉन्टेस्ट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : अब तक मिस इंडिया, मिस झारखंड, मिस जमशेदपुर जैसे सौंदर्य प्रतियोगिताओं में युवतियों को मंच मिलता रहा है, लेकिन अब जमशेदपुर की माएं भी अपने अंदर छुपी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकेंगी। शहर में पहली बार “सुपर मॉम जमशेदपुर” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं न सिर्फ रैंप पर चलेंगी, बल्कि अपने आत्मविश्वास, कला, व्यक्तित्व और रचनात्मकता को मंच पर प्रदर्शित करेंगी। यह प्रतियोगिता 15 जून 2025 को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन “बो एंड एरो पिक्चर्स” और “होटल विवांता” के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जिनकी मौजूदगी महिलाओं के हौसले को नई उड़ान देगी। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, 50 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब भी जारी है।
    —————-
    प्रतियोगिता में ‘सुपर मॉम’ दिखाएगी अपनी प्रतिभा
    प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में परफॉर्मेंस के आधार पर अंक दिए जाएंगे, जिसके आधार पर विजेता ‘सुपर मॉम’ का खिताब जीतेगी। इस विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ विभिन्न फिल्म, फैशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष अवसर भी दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रतिष्ठित फैशन और सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी, जो प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगी।

    प्रतियोगिता का मकसद
    सुपर मॉम प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि मातृत्व के साथ आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और छिपे हुए टैलेंट को समाज के सामने लाना है। यह एक ऐसा मंच है जहां कोई मां सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, डिजाइनिंग या मॉडलिंग जैसी किसी भी कला में अपना हुनर दिखाकर खुद को साबित कर सकती है। आयोजक बो एंड एरो पिक्चर्स के अनुसार, “हर साल महिलाएं केवल दर्शक बनकर मंच देखती हैं, लेकिन इस बार उन्हें खुद मंच पर आने का अवसर दिया जा रहा है। यह प्रतियोगिता केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का उत्सव है।

    जल्दी कराएं रजिस्ट्रेशन
    यदि आप भी जमशेदपुर की सुपर मॉम बनने का सपना देखती हैं, तो देर न करें, रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से रौशन करें यह मंच। यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, एक नई शुरुआत है, जहां हर मां, एक सुपरस्टार है।

    अब मिस नहीं जमशेदपुर में पहली बार ‘सुपर मॉम’ कॉन्टेस्ट मिसेज भी मचाएंगी धमाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में अशांति की पुनरावृत्ति: लोकतंत्र-जातीयता और राज्य की विफलताओं का समवेत प्रतिबिंब
    Next Article गम्हरिया की एक कंपनी में चोरी करते 9 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.