Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुख्यात अपराधी संतोष थापा 13 साल में हुआ पहली बार गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कुख्यात अपराधी संतोष थापा 13 साल में हुआ पहली बार गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुख्यात अपराधी संतोष थापा 13 साल में हुआ पहली बार गिरफ्तार

     

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर का रहने वाला कुख्यात अपराधी संतोष थापा को जिला पुलिस की टीम ने दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वारंट जारी होने के बाद जिला पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शान बाबू हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद संतोष थापा एक-एक कर कई अपराधीक घटनाओं को अंजाम दिया था। बीते 2 साल पूर्व सतबहिनी के ट्रिपल मर्डर में भी वह आरोपी रह चुका है।

     

     

    हैरान करने वाली बात यह है कि कई आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला यह कुख्यात अपराधी को किसी भी मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। फरार होने के बाद वह खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया करता था। लेकिन इस बार जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक की नजरों से बच पाना उसके लिए नामुमकिन थी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद वह कुख्यात गुड्डू पांडे के छुपे होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद गुड्डू को बीती रात आदित्यपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। गुड्डू पांडे, राकेश सिंह के बाद संतोष थापा की गिरफ्तार हो जाने के बाद क्षेत्र में इनके आतंक से परेशान लोगों को राहत मिली है।

     

     

    दर्जनों कांड का यह अभियुक्त को पहली बार जिला पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इससे पहले चर्चित शान बाबू हत्याकांड, ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस इसे ढूंढते रह गई और यह सीधे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इन मामलों में थापा जमानत पर है। इधर शान बाबू हत्याकांड मामले में भी गवाही चल रही है। इससे पहले तीन बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। कुख्यात अपराधी संतोष थापा आदित्यपुर क्षेत्र में लॉटरी के धंधे, सरकारी जमीन को कब्जा कर बेचने और बिल्डरों के लिए जमीन मालिकों को धमकाने के धंधे से करोड़ों रुपए का कमाई किया गया है।

     

     

    वारदात को अंजाम देने के बाद यह खुद को कोर्ट में सरेंडर किया करता था और फिर जमानत पर बाहर आकर फिर से अपने धंधे को संचालित करने में जुट जाता था। संतोष थापा पर 22 फरवरी 2022 को बड़ा गम्हरिया में स्क्रैप व्यापारी संजय उर्फ चमटू की गोली मारकर हत्या, 24 मार्च 2022 को देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास की गोली मारकर हत्या का आरोप है। गम्हरिया के सतबहिनी में 2 में 2022 को हुई कार्तिक गोप की हत्या और 7 जून 2022 को सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में ट्रिपल मर्डर आशीष गोराई, सुबीर चटर्जी और राजू गोराई की हत्या में बतौर मुख्य साजिश करता होने समेत कुल 22 मामले में इसका हाथ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता वाहन को उपायुक्त नें किया रवाना
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा दैनिक राशिफल

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.