Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने अपने संघ के 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन 2026 का आयोजन किया। यह आयोजन अपनी पिछली सेवाओं को सम्मान देने, वर्तमान को सुसज्जित करने तथा भविष्य के नए सपनों पर आधारित रहा। 

    इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में एक सभा आयोजित हुई जिसमें करीम ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री अशफाक करीम, डायरेक्टर ऑफ़ एजुकेशन डॉ मोहम्मद जकरिया प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के साथ विशेष रूप से डॉ फिरोज अहमद (भूतपूर्व वाइस चांसलर, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, हजारीबाग) तथा प्राध्यापक शामिल हुए।

    ट्रस्टी महोदय, सचिव महोदय तथा प्राचार्य ने सभा को संबोधित किया। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्था की कामयाबी इस बात पर निर्भर है कि शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी एक दूसरे के सहयोगी बने और हमारी संस्था की कामयाबी का यही राज है।
    ट्रस्टी तथा सचिव ने अपने भाषण में कहा कि हमारे महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संस्था के लिए रीढ़ की हड्डी हैं। इनका त्याग, इनका सहयोग और उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

    इस अवसर पर स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ गीत संगीत का बहुत ही रोचक कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगीत संस्था ‘म्यूजिकोलॉजी’ के कलाकारों ने बेहतरीन फिल्मी गीतों का संग्रह प्रस्तुत किया। इसके तहत जिन कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया उनमें अमिताभ विद्यार्थी, श्याम श्री, संगीता दुबे, के श्रीनिवास, पिजुश चक्रवर्ती ने गायक के रूप में तथा राजू, बीजू, शिबू और लालतू ने विभिन्न साजों पर संगत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

    इस मौके पर नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन के सेक्रेटरी माजिद अशरफ ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे संघ के 50 साल पूरे हुए और यह विगत 50 साल हमारे लिए बहुत संतोषजनक रहे। इसमें बहुत सारे लोग सेवानिवृत हो गए और बहुत सारे नए लोग जुड़े। लेकिन जो लोग थे या जो लोग हैं, सभी लोगों ने महाविद्यालय के विकास में अपना सहयोग दिया है बल्कि हम तो कहेंगे कि हमारे तमाम कर्मचारी नौकरी नहीं करते बल्कि अपनी सेवाएं देते हैं।

    कार्यक्रम के आयोजन में संघ के अध्यक्ष मो मकसूद आलम तथा अकाउंटेंट महफूज आलम का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा
    Next Article भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.