Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमारी आवाज कोई नहीं दबा सकता, सच हमारे साथ है : इंजीनियर रशीद
    राजनीति राष्ट्रीय

    हमारी आवाज कोई नहीं दबा सकता, सच हमारे साथ है : इंजीनियर रशीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हमारी आवाज कोई नहीं दबा सकता, सच हमारे साथ है : इंजीनियर रशीद

    श्रीनगर:  पांच साल से अधिक समय तक जेल में बंद रहने के बाद अंतरिम जमानत पर घर लौटे सांसद शेख अब्दुल रशीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर के लोगों से ज्यादा किसी और को शांति की जरूरत नहीं है, लेकिन “यह शांति हमारी शर्तों पर आएगी” न कि केंद्र सरकार की तय शर्तों पर।

    इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के प्रमुख एवं बारामूला से लोकसभा सदस्य रशीद ने सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे के टर्मिनल से बाहर निकलने के बाद सड़क पर सजदा किया।

    उन्होंने कहा, “हम (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी को बताना चाहते हैं कि हमसे ज्यादा किसी को शांति की जरूरत नहीं है। लेकिन यह शांति हमारी शर्तों पर आएगी, आपकी शर्तों पर नहीं। हमें कब्रिस्तान जैसी शांति नहीं चाहिए, बल्कि सम्मानपूर्वक शांति चाहिए।”

     

     

    हवाई अड्डे के बाहर उनका स्वागत करने के लिए जुटे अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए रशीद ने कहा कि वह कश्मीर के लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे बिल्कुल भी कमजोर नहीं हैं।

    उन्होंने केंद्र द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा, “कश्मीर के लोग जीतेंगे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोग सच्चाई के रास्ते पर हैं। नरेन्द्र मोदी द्वारा पांच अगस्त, 2019 को लिये गए फैसले हमें पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। चाहे आप इंजीनियर रशीद को तिहाड़ भेजें या कहीं और, हम विजयी होंगे।”

    अपने बेटे और पार्टी नेताओं से घिरे रशीद ने अपने समर्थकों से हिम्मत न हारने को कहा।

    उन्होंने कहा, “सच हमारे साथ है। धरती पर कोई भी, चाहे वह नरेन्द्र मोदी हों, अमित शाह हों, हमारी आवाज को दबा नहीं सकता। हम सच के साथ हैं और सच्चाई की जीत होगी। हम भीख नहीं मांग रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे साथ इंसानों जैसा व्यवहार किया जाए।”

     

     

     

    सांसद ने कहा, “हम चाहते हैं कि 1947 से लंबित एवं चार-पांच लाख लोगों की जान ले चुका जम्मू-कश्मीर का मुद्दा हल हो जाए, ताकि पूरे उपमहाद्वीप में शांति लौट आए। किसी मां को अपने बच्चों को न खोना पड़े तथा किसी को भी जेल न जाना पड़े।”

    नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर रशीद ने कहा कि वह दोनों पार्टियों के नेताओं का बहुत सम्मान करते हैं।

    उन्होंने कहा, “लेकिन मैं उनलोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं, जिनके लिए लड़ने की उनमें हिम्मत नहीं है। वे पिछले पांच सालों से गायब थे। इसलिए वे संसदीय चुनाव हार गए। मेरी लड़ाई पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की आज की कोशिशों से कहीं बड़ी है।”

     

     

     

    उन्होंने कहा कि वह उमर अब्दुल्ला की लोकसभा चुनाव में हार से खुश नहीं हैं।

    रशीद ने कहा, “लेकिन (मैं संतुष्ट हूं कि) उत्तरी कश्मीर के लोगों ने मोदी के ‘नये’ कश्मीर के दावों की हवा निकाल दी।

    उन्होंने कहा, ‘मैं उत्तरी कश्मीर के लोगों, पूरे कश्मीर के लोगों को सलाम करता हूं।”

    एआईपी सुप्रीमो बाद में बारामूला के लिए रवाना हो गए, जहां डेलिना में उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारकंपनी सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी का भूमिपूजन समारोह संपन्न
    Next Article PM का जमशेदपुर दौरा : रेलवे DRM के आदेश के बाद बना पिगमेंट गेट रोड सड़क, स्टेशन ओवर ब्रिज रोड भी होगा दुरुस्त, भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई थी माँग

    Related Posts

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.