NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। 30 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स के धावकों ने फुल मैराथन (42.195) किलोमीटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया।
जिसमें रितेश सिंह तोमर ने 3 घंटे 49 मिनट, कृष्णा कुमार ने 3 घंटे 53 मिनट, धर्मराज कुमार माझी ने 3 घंटे 54 मिनट तथा अनिल सिंह ने 5 घंटे 7 मिनट में मैराथन पूरी की। वहीं निक्कू मुखी ने भी फुल मैराथन पूरी करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
जमशेदपुर रोड रनड़ के ये धावक पहले भी देश विदेश में होने वाले कई मैराथन में हिस्सा लिया हैं। और जमशेदपुर का नाम रोशन किया हैं।
इस प्रतिष्ठित मैराथन में 26 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर रोड रनर्स का उद्देश्य नियमित रनिंग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
जमशेदपुर रोड रनर के सदस्यों ने कहा कि दौड़ केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने का माध्यम है।

