Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागेश्वर बाबा के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर नीतीश बोले : ‘जरूरत क्या है?’
    Headlines बिहार राजनीति

    बागेश्वर बाबा के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर नीतीश बोले : ‘जरूरत क्या है?’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बागेश्वर बाबा के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर नीतीश बोले : ‘जरूरत क्या है?’

    पटना  :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को स्वयंभू संत बाबा बागेश्वर के भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का कोई मूल्य नहीं है, क्योंकि ये उन लोगों द्वारा की गई है, जिन्हें देश की आजादी की लड़ाई या संविधान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यहां परिवहन विभाग के नए भवन के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा, “वे (बागेश्वर बाबा) जो इस तरह की बातें कर रहे हैं, देश के स्वतंत्र होने और संविधान लागू होने से पहले पैदा भी नहीं हुए थे। क्या वे देश का नाम बदल देंगे? हमारे देश में 7 समुदाय हैं और सभी के पास अपने-अपने धर्मो में विश्वास करने का समान अधिकार है। हम कभी भी किसी के लिए कोई बाधा नहीं बनाते। हम हर धर्म का सम्मान करते हैं और वे अपने देवताओं की पूजा करने के लिए स्वतंत्र हैं।”

     

     

     

    नीतीश ने कहा, “उनके (बाबा बागेश्वर) जैसे लोग अपने दम पर बात कर रहे हैं और इसका कोई मूल्य नहीं है। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके साथ काम करने वाले नेताओं में विश्वास करते हैं। मैं उस समय पैदा नहीं हुआ था, मेरे पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और उन्होंने मुझे सब कुछ बताया था और हम उनकी विचारधारा के आधार पर विकास कर रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि कुछ लोग हिंदू राष्ट्र के लिए बोल रहे हैं। इसकी जरूरत क्या है? सभी को अपने-अपने धर्म में आस्था रखने का अधिकार है, इसमें कोई किसी को बाधा नहीं डाल सकता।”

    उन्होंने कहा, “हमारे देश में सात समुदाय हैं – हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन। इन समुदायों के लोगों को संविधान के अनुसार समान अधिकार प्राप्त हैं। देश में पारसियों की संख्या कम है, वे मुख्य रूप से मुंबई के एक क्षेत्र में में रहते हैं। लेकिन उनके पास भी समान अधिकार हैं और हम इसका सम्मान करते हैं। हम हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि बिहार में किसी भी समुदाय को कोई असुविधा महसूस न हो। किसी को संविधान से परे कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है।”

     

     

     

    उन्होंने कहा, “अगर कोई संविधान में संशोधन करना चाहता है, तो उसे लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। संशोधन केवल सभी दलों के निर्णय से होता है।”

    इस आरोप पर कि उनकी सरकार ‘सनातन धर्म’ के खिलाफ काम कर रही है, नीतीश ने कहा : “वे लोग पार्टी में अपना वजन बढ़ाने के लिए मेरे खिलाफ ऐसी बात कर रहे हैं, मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में बम बनाने की अवैध फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट में 9 लोगों की मौत, कई घायल गंभीर
    Next Article चाईबासा : नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में किया विस्फोट

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.