चाईबासा : नक्सलियों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पांडूग में मोबाइल टॉवर को टॉवर को उड़ा दिया है। वहीं, नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में लगे जेनरेटर में भी आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मंगलवार शाम छह बजे मोबाइल टॉवार को विस्फोट लगा कर उड़ा दिया। जिससे मोबाइल टॉवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दौरान नक्सलियों ने गांव की मुंडा के साथ मारपीट करने की भी सूचना है। वहीं, नक्सली बंदी के दौरान नक्सलियों ने सोमवार को पाट्रंग में मोबाइल टॉवार में लगे जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया था। जंगल व दूर्गम क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गोइलकेरा थाना सुदूर क्षेत्र में स्थित पाटूंग गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाटूंग के परिसर में मोबाइल टॉवर का निर्माण किया जा रहा था।
टॉवार का निर्माण कार्य करीब 90 प्रतिशत तक हो गया था।

