Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे नीतीश कुमार, वर्षों बाद हुई मुलाकात
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे नीतीश कुमार, वर्षों बाद हुई मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे नीतीश कुमार, वर्षों बाद हुई मुलाकात
    पटना  : बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा.

     

     

    दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत और मुलाकात हुई. इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी एनडीए खेमे के वापसी के बाद नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है.

     

     

    यही कारण है कि दिल्ली जाने के बाद वो बीजेपी के पुराने और शीर्षस्थ नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. गुरुवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में अपनी पार्टी के कई सांसदों से भी मुलाकात की, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के दफ्तर में गए. नीतीश कुमार ने जदयू के सांसद अजय मंडल, कविता सिंह, कौशलेंद्र कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, रामनाथ ठाकुर, दुलाल चंद्र गोस्वामी, संतोष कुशवाहा सहित कई अन्य नेताओं से बात की.

     

     

    इस दौरान जदयू के कुछ सांसदों ने कहा कि पिछली बार हम बिहार में 39 सीटें जीते थे इस बार हम लोग बिहार की 40 में 40 सीटें लोकसभा चुनाव में जीतेंगे. नीतीश कुमार गुरुवार की शाम ही बिहार वापस लौटेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलवा के नेतृत्व में होयो हातु पंचायत का दौरा
    Next Article पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ ,कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ को बताया ‘काला टीका’

    Related Posts

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    July 28, 2026

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    July 27, 2026

    तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित

    एक परीक्षा का पर्चा तय नहीं कर सकता जिंदगी: NEET प्रेशर में महाराष्ट्र की अंकिता ने दी जान

    कार्यवाही बाधित करना लोकतंत्र के हित में नहीं: विपक्ष के विरोध पर गंभीर चिंता

    कार्यवाही बाधित करना: संसद में बहस ही लोकतंत्र का असली हथियार

    गुरु पूर्णिमा: मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति

    भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: संसद की गरिमा और विपक्ष की जिम्मेदारी

    गुरु पूर्णिमा: मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति

    गुरु पूर्णिमा: गुरु की शक्ति जो मनुष्य को मनुष्य बनाती है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.