नौ समूहों की कंठ नाटक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित बी.एस. रेजिडेंसी में ‘आखरकथा’ के तत्वावधान में कंठ नाटक उत्सव का आयोजन किया गया। अमित राय एवं मुनमुन राय के प्रबंधन तथा आशीष गुप्ता और अरूप घोष के सहयोग से आयोजित उत्सव में मुख्य अतिथि थिएटर आर्टिस्ट ऑफ जमशेदपुर के प्रमुख तुषार दासगुप्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में गौरव दास, मुनमुन राय, अमित राय, शरवरी गुप्ता, आशीष गुप्ता, अरूप घोष, मिठू मंडल, सब्यसाची चंद, चंदन चंद, सोनाली मित्र, प्रणति गोस्वामी, प्रदीप घोषाल, शिवप्रसाद बनर्जी, सुस्मिता गांगुली और अरविंद मित्र की टीमों ने नौ कंठ नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सुस्मिता गांगुली ने किया।
इस अवसर पर पूरबी घोष, आलपना भट्टाचार्य, संदीप सिन्हा चौधरी, शुक्ला रायचौधरी, शमिता रक्षित, सिद्धार्थ सेन, सुजीत मुखोपाध्याय, श्राबणी मित्र, श्यामल शील और दोला बाजपेयी उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि कंठ नाटक विधा को प्रोत्साहित करना और कलाकारों में उत्साह बढ़ाना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

