25 वर्षों से नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा झामुमो का सहायता शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गुरु पर्व के अवसर पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मिंटू ने चहल डेयरी एवं सिख नेताओं के सहयोग से साकची एनिमल डिस्पेंसरी चौक पर सेवा शिविर लगाया। पिछले 25 वर्षों से लगातार आयोजित इस शिविर में सोनारी से साकची गुरुद्वारा जा रहे नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय, बिस्किट और पानी वितरित किया गया।
इस दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। शिविर में खुद्दू उरांव, अभय पाण्डेय, अजय रजक, गुरमीत सिंह गिल, हरदेव सिंह टाटा, कृष्ण कुमार गुप्ता, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, प्रीतम हेंब्रम, उमेश गिरी, नानक सिंह, चनन सिंह, अमरीक सिंह, मंगा सिंह, जितेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, जसबीरा सिंह, काले सिंह और बलविंदर सिंह सहित अनेक महिला सेवादारों ने सेवा दी।

