Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उधम सिंह जैसे तमाम शहीदों के हम ऋणी रहेंगे – भगवान सिंह
    Uncategorized

    उधम सिंह जैसे तमाम शहीदों के हम ऋणी रहेंगे – भगवान सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उधम सिंह जैसे तमाम शहीदों के हम ऋणी रहेंगे – भगवान सिंह

    #मुझे गर्व है कि मैं नमन परिवार का हिस्सा हूं – शैलेन्द्र सिंह

    # शौर्य साहस त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति है उधम सिंह – काले

    # धन्य है वो माता पिता जिन्होंने आजाद जैसे वीर को जन्म दिया : बृजभूषण सिंह

    # युवा पीढ़ी को उधम सिंह की जीवनी से सीखने की जरूरत है – जयप्रकाश

    # नमन ने उधम सिंह को किया नमन

    # भारत माता के जयकारे से गूंजा कालीमाटी रोड़

    Jamshedpur,31 July : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ” नमन शहीदों के सपनों को ” के तत्वाधान में सरदार उधम सिंह के आज शहादत दिवस पर मुख्य अतिथि सी जी पी सी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह, संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, शहर के अनेक गण्यमान्य लोगों, महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
    संस्थापक श्री काले ने कहा कि 21 वर्षों बाद अंग्रेज को उसकी धरती पर जाकर वध करने की घटना ने निश्चित रूप से अँग्रेजी शासन को हिला दिया और अंग्रेजी शासन को डर हो गया जिसके बाद ही उन्होंने देश छोड़ने का मन बना लिया होगा.
    इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि- आजादी की लड़ाई का इतिहास क्रांतिकारियों के विविध साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है, उधम सिंह जी के जज़्बे,वीरता और सोच को, उनकी शहादत को हम कभी भी भूल नहीं सकते. देश के लिए ऐसे बलिदानियों के बलिदान को याद कर युवाओं को जागृत करने के लिए नमन परिवार की विचारधारा को नमन है।

    सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि – सरदार उधम सिंह के साहस और बलिदान ने हम सभी देशवासियों का सर गौरव से ऊंचा कर दिया, पूरा विश्व इस बात को जान गया कि हिन्दुस्तान के लोग सरफिरे होते हैं उनको अपने देश से प्यारा कुछ नहीं होता नमन ऐसे ही वीरों को जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया उनको ना सिर्फ याद कर उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता है बल्कि आज की युवा पीढ़ी को भी उनकी शहादत को याद दिला देशभक्ति की भावना से जोड़ने का काम कर रहा है,मुझे गर्व है कि मैं भी नमन परिवार का एक हिस्सा हूं l

    संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि – भारत माता के अमर सपूत उधम सिंह आजादी के प्रमुख महानायकों में से एक थे। उन्हें अपने शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके शौर्य एवं बलिदान की मार्मिक व साहसिक गाथा आज भी भारतीयों को प्रेरणा देती है और देती रहेगी।उन्होंने जिस धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रख कर माँ भारती के लिए अंग्रेजों को एक चेतावनी उनके देश में घुसकर दिया और स्वाभिमान के साथ अपना सर्वस्व बलिदान किया वह अतुलनीय था,यदि आज के युवक उनके के बताये हुए मार्ग पर चलें, तो न केवल अपना, अपितु देश का मस्तक भी ऊँचा कर सकते हैं। काले ने आज उपस्थित देशभक्तों से ज़ोर देकर कहा की हमें राष्ट्र हित में बड़ी सोच और बेहतर समझ के साथ जात- पात , ऊँच – नीच से ऊपर उठ कर राष्ट्र के परम वैभव की कल्पना के साथ आगे बढ़ने की ज़रूरत है।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि उधम सिंह ने देशभक्ति में वे स्थापित किये जिसके लिए सम्पूर्ण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। मातृभूमि के लिए उनका बलिदान आज भी देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार करता है।

    जयप्रकाश सिंह ने कहा – उधम सिंह जैसे शहीदों ने इस देश की आन-बान और शान को चार चांद लगाया है, आज की युवा पीढ़ी को इससे सीख लेकर देश सेवा में लगना चाहिए l

    कार्यक्रम के दौरान सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह काले, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव जसवंत सिंह भोमा सहित अन्य ने अपने विचार रखे, संचालन धनुधर त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश मिश्रा ने किया।

    श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिय उपाध्यक्ष सरदार चंचल सिंह, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, कार्यालय सचिव त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सत्येन्द्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, राजपति देवी, बिपिन झा, संदीप सिंह, पंकज वर्मा, सरजू राम, ममता पुष्टि, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, सीमा जयसवाल रीना सिंह, शांति कुमारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला अस्पताल (सदर अस्पताल) की बड़ी उपलब्धि, मिला NQAS (नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट
    Next Article जलजमाव के कारण अपने ही घर में कैद हुए सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 के निवासी

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.