Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) की बड़ी उपलब्धि, मिला NQAS (नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) की बड़ी उपलब्धि, मिला NQAS (नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) की बड़ी उपलब्धि, मिला NQAS (नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट

    उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सिविल सर्जन समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को दी बधाई

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है । जिले की इस उपलब्धि पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने खुशी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है । उन्होने कहा कि निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने से जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह दोगुना हुआ है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए जिला अस्पताल की तरह अन्य सभी सरकारी अस्पतालों यथा- सीएचसी, पीएचसी, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं को और बेहतर किया जाए ।

    सरकारी अस्पतालों के गुणवत्ता निर्धारण हेतु NQAS एक पैमाना है । NQAS के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर जिला अस्पताल, जमशेदपुर को राट्रीय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपल्बध कराने के लिए प्रमाणित किया गया। जिला अस्पताल जमशेदपुर को 86% अंक प्राप्त हुए हैं।

    NQAS प्रमाणीकरण अंतर्गत किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान का मूल्यांकन कुल आठ पैमानों पर किया जाता है जिसमें प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को प्राप्त अधिकार, मूलभूत संसाधन जैसे दवाई, सेवादाताओं, गुणवत्ता प्रबंधन एवं आंकड़ों आदि का उचित संधारण एवं आकलन महत्वपूर्ण है । सिविल सर्जन ने कहा यह अवॉर्ड अस्पताल के विभिन्न वॉर्डो व ऑपरेशन थिएटरों की जांच के बाद दिया गया इसमें अस्पताल के सभी विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया
    Next Article उधम सिंह जैसे तमाम शहीदों के हम ऋणी रहेंगे – भगवान सिंह

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.