Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोर्ट के निर्णय की व्याख्या सरकार के वकील और प्रार्थी के वकील अलग-अलग कर रहे हैं:सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    कोर्ट के निर्णय की व्याख्या सरकार के वकील और प्रार्थी के वकील अलग-अलग कर रहे हैं:सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोर्ट के निर्णय की व्याख्या सरकार के वकील और प्रार्थी के वकील अलग-अलग कर रहे हैं:सरयू राय

    ग्वाला बस्ती, टेल्को, जमशेदपुर के विनय कुमार सिंह ने मुझपर मंत्री रहते किये गये भ्रष्टाचार की जाँच करने के लिये एक पीआईएल झारखंड हाईकोर्ट में दायर किया था। कोर्ट ने आज इसकी सुनवाई की। माननीय मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट ने याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं किया, इसे निष्पादित कर दिया। प्रार्थी को इसे उचित फ़ोरम पर उठाने के लिए कहा।

    कोर्ट के निर्णय की व्याख्या सरकार के वकील और प्रार्थी के वकील अलग-अलग कर रहे हैं। सरकार के वकील का कहना है कि कोर्ट ने याचिका को वापस लिया मानकर निष्पादित कर दिया। प्रार्थी के वकील कह रहे हैं कि कोर्ट ने भ्रष्टाचार मानकर मेरे उपर एफआईआर करने का निर्देश दिया है और याचिका निष्पादित कर दिया है। दोनों के वक्तव्य टीवी चैनलों पर आ रहे हैं।

    मैं कोर्ट का लिखित निर्णय आने का इंतज़ार कर रहा हूँ। लिखित निर्णय से पता चलेगा कि सरकार के वकील का कहना सही है कि प्रार्थी के वकील का। पर इतना तो सही है कि कोर्ट ने याचिका का निष्पादन कर दिया। इसकी सुनवाई कोर्ट अब नहीं करेगा। प्रार्थी ने याचिका में कोर्ट से जो माँग की होगी कोर्ट ने उस पर आगे सुनवाई करना मंज़ूर नहीं किया। यानी प्रार्थी की याचिका ख़ारिज हो गई।

    यदि कोर्ट ने मेरे उपर एफआईआर करने का निर्देश दिया होगा, जैसा कि प्रार्थी के वकील टीवी चैनल पर कह रहे हैं तब तो कोई बात नहीं। पर यदि यह बात झूठ निकली तो मैं प्रार्थी के वकील के विरूद्ध मिथ्या भाषण करने और लोगों को गुमराह करने के लिये राज्य बार काउंसिल में शिकायत दर्ज करूँगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रोत्साहन राशि मानहानि मामला में बुरे फंसे विधायक सरयू राय, मिला 41 का नोटिस
    Next Article समाहरणालय सभागार में जिले के निवर्तमान उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.