Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी जयंती समारोह का आगाज साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम से हुआ
    Breaking News झारखंड साहित्य

    तुलसी जयंती समारोह का आगाज साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम से हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी जयंती समारोह का आगाज साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम से हुआ

    १५ जुलाई (शनिवार) को प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह का आगाज साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम से हुआ , जिसका विषय था ‘ विश्वगुरु की ओर बढता भारत ‘। इस अवसर पर साहित्यकार द्वय मुंशी प्रेमचंद एवं चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ की जयंती भी मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद एवं संचालन श्री यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक श्री अजय प्रजापति ने किया । मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय टाटा मोटर्स कम्पनी के पूर्व महाप्रबंधक डाॅ० चंद्रेश्वर खाँ मंचासीन रहे । कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं श्रीमती माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुई । तत्पश्चात साहित्यकार द्वय के संक्षिप्त साहित्यक जीवन परिचय सर्वश्री अशोक पाठक स्नेही एवं ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने प्रस्तुत की । इस अवसर ‘विश्वगुरु की ओर बढता भारत’ विषय पर सर्वश्री विमल जालान, डाॅ० उदय प्रताप हयात, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीलिमा पाण्डेय , शीतल प्रसाद दूबे, अरुणा भूषण, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वीणा कुमारी ‘नंदिनी’, सुरेश चन्द्र झा, बलविन्दर सिंह, क्षमाश्री दूबे ,अशोक पाठक ‘स्नेही’ ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र समेत अन्य साहित्यकारों ने अपनी बात रखी ।
    मौके पर साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, माधवी उपाध्याय, बसंत जमशेदपुरी, निवेदिता श्रीवास्तव, संजय कुमार झा एवं जितेश कुमार तिवारी की उपस्थिति सराहनीय रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, भ्रष्ट अधिकारियों पर हो रही है कार्रवाई
    Next Article सिमरिया धाम के विकास के कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं अभियंता : संजय कुमार झा

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.