Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिमरिया धाम के विकास के कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं अभियंता : संजय कुमार झा
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सिमरिया धाम के विकास के कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं अभियंता : संजय कुमार झा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जल संसाधन मंत्री ने सिमरिया धाम में विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का किया स्थल निरीक्षण, दिये कई निर्देश

    ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित सिमरिया धाम में विभिन्न सुविधाओं के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए जरूरी निर्देश दिये। इस मौके पर जल संसाधन विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे।
    संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा है कि सिमरिया धाम को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से भी सुंदर बनाया जाये। सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार 114.97 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना को 22 मार्च 2023 को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिली थी और 30 मई 2023 को इसका कार्यारंभ खुद माननीय मुख्यमंत्री ने किया था। योजना के तहत सिमरिया गंगा तट पर मौजूदा राजेंद्र पुल और उसके दक्षिण में निर्माणाधीन सिक्स-लेन सड़क पुल के बीच करीब 550 मीटर लंबाई में रीवर फ्रंट, स्नान के लिए सीढ़ी घाट और उसके समानांतर नदी में सुरक्षा घेरा, चेंजिंग रूम, गंगा आरती का स्थान, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, धर्मशाला, शौचालय परिसर, ओपन एयर थियेटर, पार्क, पार्किंग, पाथवे, प्रशासनिक भवन, वाच टावर और प्रकाश की व्यवस्था इत्यादि को शामिल किया गया है। इस योजना के सभी कार्यों को 18 महीने में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत 798 शीट पाईल कराया जाना है, जिसमें 202 शीट पाईल ड्राइविंग कार्य और धर्मशाला का लेआउट कराया जा चुका है।
    संजय कुमार झा ने कहा कि मिथिला ही नहीं, बिहार और बिहार के बाहर से भी यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहे हैं। सुविधाओं के विकास के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति होगी। इससे यहां धार्मिक पर्यटन का विकास होगा और आसपास के इलाके में होटल तथा परिवहन सहित कई तरह के कारोबार एवं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
    उल्लेखनीय है कि सिमरिया धाम में उत्तरवाहिनी गंगा होने के कारण इसका धार्मिक महत्व काफी अधिक है। हर साल कार्तिक मास में यहां कल्पवास मेले की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सिमरिया कल्पवास मेले को एक दशक से अधिक से राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त है। यहां वर्ष 2011 में अर्ध कुंभ और 2017 में महाकुंभ का भी आयोजन हो चुका है। इसके अलावा स्नान, मुंडन और धार्मिक अनुष्ठान के लिए सालोभर काफी श्रद्धालु और साधु-संत सिमरिया आते रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी जयंती समारोह का आगाज साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम से हुआ
    Next Article पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य प्रायोजित हिंसा, ज्यूडिशियल इनक्वारी हो : रघुवर दास

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.