Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योजना एवं विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत रजिस्टर होना अनिवार्य -उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    योजना एवं विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत रजिस्टर होना अनिवार्य -उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2023Updated:July 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त, श्रीमती विजया जाधव पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया।

    योजना एवं विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत रजिस्टर होना अनिवार्य -उपायुक्त

    इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि अभी के जो बच्चे पैदा हो रहे हैं उनका तो जन्म प्रमाण पत्र हॉस्पिटल या अन्य स्थानों से बन रहे हैं परंतु जो लोग पूर्व में मृत्यु हुए हैं उनका मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पाया है, जिसके कारण उनके परिवार के लोगों को बहुत सी सुविधा नहीं मिल पाया है, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन करना की एक महत्वपूर्ण काम है।
    जन्म प्रमाण पत्र समय पर नहीं होने के कारण स्कूल के एडमिशन, कॉलेज का एडमिशन या ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में बहुत सी कठिनाई का सामना करना पड़ता है‌।

    आज जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है, क्योंकि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाना है, इसकी जानकारी नहीं रहने के कारण अक्सर इसमें विलंब हो जाता है. उन्होंने बताया कि जब नवजात का जन्म किसी अस्पताल में होता है तो 21 दिन तक बिना कोई शुल्क लिए वहां के चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है और यदि नवजात का जन्म किसी ग्रामीण क्षेत्र में होता है तो 21 दिन तक बिना किसी शुल्क एवं 30 दिन तक शुल्क सहित वहां के पंचायत सेवक प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सक्षम है।

    उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभ में निबंधन नहीं होने के उपरांत 1 महीने के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं 1 वर्ष के बाद अनुमंडल पदाधिकारी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सक्षम पदाधिकारी हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी नहीं रहने के कारण जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इस उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रचार वाहन के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

    उन्होंने ने बताया कि सरकार के द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नियम में जो सरलीकरण किया गया है उसका आप लोग अवश्य फायदा लें एवं सही समय पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना ना भूलें। उन्होंने बताया कि यह अभियान 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। मौके पर अपर उपायुक्त, डायरेक्टर एनईपी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
    Next Article पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 133.38 लीटर विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.