छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार
सोने के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
हजारीबाग जिले के लोहसीघना थाना क्षेत्र से पुलिस ने जिले में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई की घटनाओं में छीने गए सोने के आभूषण, अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह जिले के विभिन्न इलाकों में राहगीरों और अन्य लोगों को निशाना बनाकर छिनतई की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जिसके आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व में हुई छिनतई की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार

