Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला प्रखंड कार्यालय पहुँचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को लेकर उठाई आवाज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला प्रखंड कार्यालय पहुँचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 9, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला प्रखंड कार्यालय पहुँचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कार्यकर्ताओं तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपना था।प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहुँचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से बाहर चली गईं।

    जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय में पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य हो रहा है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को चिन्हित कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने आया था, लेकिन प्रशासन ने संवाद से परहेज किया। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल और नाला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने तथा जनसमस्याओं के समाधान हेतु जन आंदोलन की बात कही। मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाध्यमिक परीक्षा 2026 को लेकर मिहिजाम क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
    Next Article आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे दबंगों ने फर्जी मतदान की कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

    Related Posts

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    August 29, 2026

    मंगला एक्सप्रेस की ट्रेन की पेंट्री का खाना स्कूली बच्चों को पड़ा भारी, 20 छात्र बीमार

    August 29, 2026

    फ्रांस का बड़ा दांव, 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बुलाने का लक्ष्य

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    मंगला एक्सप्रेस की ट्रेन की पेंट्री का खाना स्कूली बच्चों को पड़ा भारी, 20 छात्र बीमार

    फ्रांस का बड़ा दांव, 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बुलाने का लक्ष्य

    नेपाल में अब भारत समेत 4 विदेशी एजेंसी चलाएंगी रेस्क्यू ऑपरेशन, सरकार से मिली मंजूरी

    महाराष्ट्र : जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

    पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा, रिश्ते मजबूत करने पर फोकस

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई-बहन की जोड़ी, धर्म की दीवार से परे भाईचारे का संदेश

    निखार सबलोक हत्याकांड: बिहार से कथित शूटर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.