Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे दबंगों ने फर्जी मतदान की कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे दबंगों ने फर्जी मतदान की कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे दबंगों ने फर्जी मतदान की कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मरीना सिटी में हुई बैठक में ये तय किया गया कि इस चुनाव में आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे और फर्जी मतदान हरगिज नहीं होने देंगे। अगर किसी ने फर्जी मतदान करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

    जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि लोग ये क्रेडिट लेते हैं कि उन्होंने एमजीएम बनवा दिया। कैसा एमजीएम बनवाया, जहां पानी नहीं है। जिनका ऑपरेशन होना है, जरूरी है, उनका ऑपरेशन नहीं हो रहा है। ऑपरेशन होगा कैसे। अस्पताल में पानी है ही नहीं। पानी नगर निगम से लिया जा रहा है। लोग उस अस्पताल में जीते जी मर रहे हैं।

    बैठक में वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने कहा कि चुनाव का वक्त है। बहुत तरह के लोग आएंगे। सब्जबाग दिखाएंगे। उनको नमस्ते करिए लेकिन वोट संध्या सिंह के कैमरा छाप पर ही दीजिए क्योंकि एनडीए समर्थित उम्मीदवार वही हैं और हम लोग उन्हें ही भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

    युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने कहा कि लोग कदमा से यहां आकर मेयर बनना चाहते हैं। काहे बनना चाहते हैं भाई? क्या मानगो में मैयर पद के लायक लोग नहीं हैं? उन्होंने कहा कि वह 32 माह से संघर्ष कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने कहा कि वह मेयर का चुनाव लड़ेंगे, उन्हें पार्टी (जदयू नहीं) से निकाल दिया गया, आधा दर्जन केस ठोक दिये गए, घरों पर छापा मरवाया गया। इससे कौन डरता है? जीत संध्या सिंह जी की ही होगी और भारी बहुमत से होगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने की। बैठक में विशेष तौर पर बरकट्ठा के भाजपा विधायक अमित यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

    आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे दबंगों ने फर्जी मतदान की कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड कार्यालय पहुँचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को लेकर उठाई आवाज
    Next Article केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.